Move to Jagran APP

अमरनाथ यात्रा मार्ग पर भूस्खलन, 5 यात्रियों की मौत

अमरनाथ यात्रा के बालटाल मार्ग पर मंगलवार रात भूस्खलन होने से बड़ा हादसा हो गया। इसमें पांच अमरनाथ यात्रियों की मौत हो गई।

By Arti YadavEdited By: Published: Wed, 04 Jul 2018 08:36 AM (IST)Updated: Wed, 04 Jul 2018 08:55 AM (IST)
अमरनाथ यात्रा मार्ग पर भूस्खलन, 5 यात्रियों की मौत
अमरनाथ यात्रा मार्ग पर भूस्खलन, 5 यात्रियों की मौत

श्रीनगर (राज्य ब्यूरो)। श्री अमरनाथ यात्रा के दौरान बादल फटने से पांच श्रद्धालुओं की मौत हो गई। यात्रा के आधार शिविर बालटाल से पवित्र गुफा की तरफ जाते रास्ते पर बरारीमर्ग और रेलपथरी के बीच मंगलवार शाम को बादल फटने से आई बाढ़ व भूस्खलन में श्रद्धालुओं की जान गई है। इस दौरान छह लोग घायल हो गए, जिनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों में चार पुरुष व एक महिला श्रद्धालु शामिल है। देर रात समाचार लिखे जाने तक सेना, पुलिस, आइटीबीपी, एनडीआरएफ, एसआरटीपी के जवान राहत कार्यो में जुटे रहे। घायलों को अस्पताल व चिकित्सा शिविरों में पहुंचाया गया।

loksabha election banner

इससे पूर्व मंगलवार सुबह भी तीन अन्य श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जिनमें एक की भूस्खलन की चपेट में आने से और दो की हृदयगति रुकने से जान चली गई। 28 जून से शुरू हुई यात्रा में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है।

संबंधित अधिकारियों ने बताया कि सुबह आधार शिविर बालटाल में एक लंगर में 75 वर्षीय महिला ठोटा राधनम की हृदयगति रुकने से मौत हो गई। वह आंध्रप्रदेश में फायवलम की रहने वाली थीं। इसी दौरान संगम क्षेत्र में 65 वर्षीय श्रद्धालु राधा कृष्ण सैस्त्री ने अचानक सीने में तेज दर्द की शिकायत की। उन्हें तुरंत निकटवर्ती चिकित्सा शिविर में पहुंचाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों के मुताबिक, उनकी मौत हृदयाघात से हुई है। वह भी आंध्रप्रदेश के अनंतपुर के रहने वाले थे। दोनों श्रद्धालुओं के शव बालटाल स्थित चिकित्सा शिविर में रखे गए हैं। आवश्यक कानूनी औपचारिकता के बाद शव उनके परिजनों के हवाले कर दिए जाएंगे।

इससे पूर्व गत सोमवार को भी यात्रा मार्ग पर बरारीमर्ग और रेलपथरी के बीच भूस्खलन की चपेट में आकर उत्तराखंड से आए श्रद्धालु पुष्कर नाथ गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां मंगलवार सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। इससे पहले श्री अमरनाथ यात्रा के दौरान एक बीएसएफ अधिकारी, एक लंगर सेवादार और एक पालकी वाले की भी मौत हो चुकी है। उधर, कश्मीर के त्राल में भी बादल फटने की सूचना है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.