Move to Jagran APP

केरल में दुष्कर्म के आरोपित ने नाबालिग पीड़िता से की शादी, पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार

तिरुअनंतपुरम में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का आरोपित 23 वर्षीय युवक को पीडि़ता से विवाह करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। युवक के अलावा नाबालिग लड़की के पिता और एक स्थानीय मस्जिद में मौलवी को भी शादी करवाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

By Jagran NewsEdited By: Piyush KumarPublished: Tue, 24 Jan 2023 09:38 PM (IST)Updated: Tue, 24 Jan 2023 09:38 PM (IST)
केरल में दुष्कर्म के आरोपित ने नाबालिग पीड़िता से की शादी, पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार
Kerala: नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का आरोपित युवक को पीड़िता से विवाह करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

तिरुअनंतपुरम, एजेंसी। केरल के तिरुअनंतपुरम में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का आरोपित 23 वर्षीय युवक को पीड़िता से विवाह करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि घटना तिरुअनंतपुरम के नेदुमंगडु में पनवूर की है। युवक के अलावा नाबालिग लड़की के पिता और एक स्थानीय मस्जिद में मौलवी को भी शादी करवाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

loksabha election banner

पुलिस ने तीन आरोपितों को किया गिरफ्तार 

उन्होंने बताया कि विवाह 18 जनवरी को करवाया गया। इस संबंध में जानकारी मिलने के बाद स्कूल के अधिकारियों से पूछताछ करने पर मामला सामने आया। स्कूल की शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच की और तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया।

लड़की के पिता और मौलवी के खिलाफ पोक्सो के तहत मामला दर्ज

पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपित की पहचान अल-आमीर के तौर पर हुई है। पीड़िता के साथ दु‌र्ष्कम करने के आरोप में 2021 में उसे गिरफ्तार किया गया था। वह अभी जमानत पर बाहर था। लड़की के पिता और मौलवी के खिलाफ यौन अपराध से बच्चों के संरक्षण (पाक्सो) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि स्थानीय अदालत ने तीनों को हिरासत में रखने का आदेश दिया और उन्हे जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें: BBC की विवादित डॉक्यूमेंट्री की केरल के कई हिस्सों में की गई स्क्रीनिंग, BJP युवा मोर्चा ने किया विरोध


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.