विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Petrol-Diesel Price: सरकार ने दो रुपये प्रति लीटर बढ़ाई एक्साइज ड्यूटी, क्या पेट्रोल-डीजल होगा महंगा?

By Agency Edited By: Piyush Kumar
Published: Mon, 07 Apr 2025 03:32 PM (IST)Updated: Mon, 07 Apr 2025 04:48 PM (IST)

केंद्र सरकार ने सोमवार को पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने का फैसला कर लिया है। राजस्व विभाग की अधिसूचना के ...और पढ़ें

केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने का फैसला कर लिया है।
केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने का फैसला कर लिया है।

HighLights

  1. पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 13 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिया गया है।
  2. डीजल पर उत्पाद शुल्क 10 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिया गया है।
  3. पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें 8 अप्रैल से लागू होंगीं।

पीटीआई, नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने सोमवार (07 अप्रैल) को पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने का फैसला कर लिया है। राजस्व विभाग की अधिसूचना के मुताबिक, केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर 2-2 रुपए उत्पाद शुल्क बढ़ा दिया है। पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें 8 अप्रैल से लागू होंगी।

आधिकारिक आदेश के अनुसार पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 13 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 10 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिया गया है। बता दें कि एक्साइज ड्यूटी केंद्र सरकार द्वारा लगाया जाने वाला टैक्स है, जो ईंधन की कीमत का एक बड़ा हिस्सा बनाता है।

क्या खुदरा कीमतों में होगी बढ़ोतरी?

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने जानकारी दी कि सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों ने सूचित किया है कि आज उत्पाद शुल्क दरों में की गई वृद्धि के बाद पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में कोई वृद्धि नहीं होगी।

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री ने क्या कहा?

इस पूरे मामले पर केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा,"आपने वित्त मंत्रालय की एक अधिसूचना देखी होगी, जिसमें कहा गया है कि पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में 2 रुपये की बढ़ोतरी की जा रही है। मैं रिकॉर्ड पर पहले ही स्पष्ट कर दूं कि इसका बोझ उपभोक्ता पर नहीं डाला जाएगा। कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमत घटकर लगभग 60 डॉलर प्रति बैरल हो गई है, लेकिन कृपया याद रखें कि हमारी तेल विपणन कंपनियां 45 दिनों की अवधि के लिए स्टॉक रखती हैं।

अगर आप जनवरी में वापस जाएं, तो उस समय कच्चे तेल की कीमत 83 डॉलर थी, जो बाद में घटकर 75 डॉलर हो गई। इसलिए उनके पास जो कच्चे तेल का स्टॉक है, वह औसतन 75 डॉलर प्रति बैरल है।

उन्होंने आगे कहा,"आप उम्मीद कर सकते हैं कि तेल विपणन कंपनियां वैश्विक कीमत के हिसाब से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी करेंगी। एक विनियमन मुक्त क्षेत्र में, आप उनसे बाजार खुदरा मूल्य को तदनुसार समायोजित करने की उम्मीद कर सकते हैं।"

दिल्ली-मुंबई में आज पेट्रोल-डीजल की कीमत क्या है? 

सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 87.62 प्रति लीटर पर पड़ रहे। मुंबई में आज पेट्रोल की कीमत 104.21 रिपये प्रति लीटर और डीजल 92.15 रुपये प्रति लीटर है।

यह भी पढ़ें: LPG Price Hike: घरेलू रसोई गैस हुई महंगी; उज्ज्वला योजना वाले सिलेंडर के भी दाम बढ़े

यह भी पढ़ेंपेट्रोल-डीजल होगा सस्ता? कच्चे तेल के गिरते भाव से जगी उम्मीद, ट्रंप की टैरिफ नीति का भी होगा असर