तेदेपा को वोट नहीं देने वाले हों शर्मिदा - नायडू
चंद्रबाबू ने कहा, 'जन्म से लेकर मृत्यु तक सरकार किस न किसी तरह उनकी मदद कर सकती है। हम उनकी (गरीब) मदद कर रहे हैं।
विशाखापत्तनम, प्रेट्र। तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के सुप्रीमो और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि जिन लोगों ने उनकी पार्टी को वोट नहीं दिया था, उन्हें शर्मिदा होना चाहिए। उन्होंने शनिवार को कहा कि उनकी सरकार लोगों के कल्याण के लिए काम कर रही है।
विशाखापत्तनम में तेदेपा के तीन दिवसीय सालाना सम्मेलन 'महानाडु' को मुख्यमंत्री ने संबोधित किया। उन्होंने गरीबों के हित में अपनी सरकार द्वारा उठाए गए कदमों का जिक्र किया। चंद्रबाबू ने कहा, 'जन्म से लेकर मृत्यु तक सरकार किस न किसी तरह उनकी मदद कर सकती है। हम उनकी (गरीब) मदद कर रहे हैं। हमने पिछले तीन वर्षो के दौरान अनगिनत कल्याणकारी और विकास कार्यक्रम शुरू किए हैं।
यह भी पढ़ें: सहारनपुर कांड का सच: सामने आयी भीम आर्मी की फंडिंग की हक़ीकत
यह सब राज्य के अतार्किक बंटवारे से उत्पन्न कठिनाइयों के बावजूद किया गया है। हमारा लक्ष्य लोगों के बीच कम से कम 80 फीसद खुशी सुनिश्चित करना है।' मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि लोगों की कल्याण और विकास की मांग को पूरी करने के लिए उनकी सरकार कठोर परिश्रम कर रही है।
यह भी पढ़ें: भारी खर्च के बाद भी बढ़ने की जगह घट गए भारत में आने वाले विदेशी सैलानी