Earthquake in Delhi: भूकंप के तेज झटकों के बीच बहुमंजिला इमारत से सीढ़ी से नीचे उतरे लोग, दहशत में दिखे
राष्ट्रीय राजधानी सहित देश के कई राज्यों में मंगलवार रात करीब 10.18 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.6 मापी गयी। भूकंप के झटके महसूस होने के बाद लोग अपने घरों से बाहर निकले। File Photo
नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। राष्ट्रीय राजधानी सहित देश के कई राज्यों में मंगलवार रात करीब 10.18 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.6 मापी गयी। भूकंप के झटके महसूस होने के बाद लोग अपने घरों से बाहर निकले।
#WATCH | Uttar Pradesh: People rush out of their houses in Vasundhara, Ghaziabad as strong earthquake tremors felt in several parts of north India. pic.twitter.com/wg4MWB0QdX
— ANI (@ANI) March 21, 2023
बता दें कि भूकंप के झटके इतने तेज थे कि लोग डर के कारण अपने घरों से बाहर निकल आए। भूकंप के झटके दिल्ली के आसपास के इलाकों के अलावा हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भी महसूस किए गए।
VIDEO | People rush out of their houses in Delhi-NCR as earthquake felt in north India. pic.twitter.com/qfxYolZhy2— Press Trust of India (@PTI_News) March 21, 2023
अफगानिस्तान में हिंदूकुश क्षेत्र में भूकंप का केंद्र बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, भूकंप के झटके कम से कम 30 सेकंड तक महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के जुर्म शहर से 40 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पूर्व में पाकिस्तान और ताजिकिस्तान की सीमा के पास था।
Delhi University North campus#earthquake #delhincrearthquack #earthquake #DelhiNCR#भूकंप pic.twitter.com/FxBmzd0cez— ABHISHEK KUMAR YADAV (@abhishek9541340) March 21, 2023
इधर, भूकंप के झटके महसूस होते ही दिल्ली और नोएडा के लोग अपने घरों से निकलकर सड़क पर आ गए, कुछ अपने बच्चों को कंबल में लपेट कर बाहर निकले। वहीं, गाजियाबाद में भी ऐसा ही दृश्य देखा गया। लोग दशसत से घरों से बाहर निकल गए।
Insanely scary #earthquake at Delhi, running down 11 floors while the building swung. #Gurgaon pic.twitter.com/cugvMduQgQ— Aparajita Bahadur (@foot_loose_apra) March 21, 2023
भूकंप के कई सारे फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। ट्विटर यूजर्स ने भूकंप के तेज झटके दौरान सीलिंग फैन्स और लाइट के हिलने के वीडियो शेयर किए। लोगों ने अन्य राज्यों में भूकंप महसूस करने का दावा किया।
राष्ट्रीय राजधानी में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए, जिसके कुछ वीडियो ट्विटर पर शेयर किए गए। दिल्ली यूनिवर्सिटी के एक छात्र ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें कई छात्र नॉर्थ कैंपस में अपने हॉस्टल के बाहर खड़े दिख रहे हैं।
गुरुग्राम के एक ट्विटर उपयोगकर्ता ने कहा कि इमारत के हिलते ही वह मंजिला मकान से 11 के माध्यम से नीचे उतरी। यूजर ने जो वीडियो शेयर किया, उसमें एक अपार्टमेंट के नीचे पार्क में कई लोगों को देखा जा सकता है।