विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में आईफोन 18 की जबरदस्त दीवानगी, साकेत में एपल स्टोर के बाहर रात से खड़े लोग; सुबह-सुबह उमड़ी भीड़

Published: Fri, 18 Sep 2026 06:14 AM (IST)Updated: Fri, 18 Sep 2026 07:19 AM (IST)

दिल्ली के साकेत स्थित सेलेक्ट सिटीवॉक मॉल के एपल स्टोर के बाहर आईफोन 18 प्रो और आईफोन 18 प्रो मैक्स ...और पढ़ें

दिल्ली में आईफोन 18 खरीदने के लिए साकेत में एपल स्टोर के बाहर लोग जमा होने लगे हैं (फोटो- एएनआई)

दिल्ली में आईफोन 18 खरीदने के लिए साकेत में एपल स्टोर के बाहर लोग जमा होने लगे हैं (फोटो- एएनआई)

HighLights

  1. एपल स्टोर के बाहर सुबह-सुबह लोगों की भीड़ जमा होने लगी है

  2. दिल्ली सहित देश के कई शहरों में यही उत्साह देखने को मिल रहा है

एएनआई, नई दिल्ली। दिल्ली के साकेत स्थित सेलेक्ट सिटीवॉक मॉल के एपल स्टोर के बाहर आईफोन 18 प्रो और आईफोन 18 प्रो मैक्स की बिक्री शुरू होने से पहले ही लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोग सुबह-सुबह ही स्टोर के बाहर खड़े हो गए। कई ग्राहक रात से ही कतार में खड़े थे, ताकि नए मॉडल को सबसे पहले खरीद सकें।

एक ग्राहक अजय ने एएनआई को बताया कि मैं 18 प्रो मैक्स 1TB मॉडल के लिए आया हूं। मैंने पहले ही प्री-बुक कर रखा है, बस यहां इंतजार कर रहा हूं। भीड़ काफी है, लेकिन मैं इसे सबसे पहले लेना चाहता हूं। फिलहाल मैं 17 प्रो इस्तेमाल कर रहा हूं, देखना है कि 18 प्रो में क्या नए फीचर्स आए हैं।

एक अन्य ग्राहक सूरज चौहान, जो यूट्यूब पर टेक रिव्यू चैनल चलाते हैं, उसने कहा कि मेरा यूट्यूब चैनल सूरज चौहान के नाम से है। मुझे फोन में काफी रुचि है। पिछली बार 17 प्रो खरीदा था, इस बार 18 प्रो मैक्स लेने आया हूं। कई लोग इसका इंतजार कर रहे हैं। कैमरा और क्वालिटी में सुधार होना चाहिए।

आईफोन 18 सीरीज की लॉन्चिंग को लेकर दिल्ली सहित देश के कई शहरों में उत्साह देखने को मिल रहा है। एपल स्टोर के बाहर लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि नए मॉडल के प्रति लोगों का आकर्षण पहले जितना ही बना हुआ है। ग्राहक बेहतर कैमरा, प्रदर्शन और बैटरी लाइफ जैसे फीचर्स की उम्मीद लगाए बैठे हैं।