Diwali 2020: लोगों ने धूमधाम से मनाई दीवाली, प्रतिबंध के बाद भी जमकर फोड़े पटाखे
देश के अलग-अलग हिस्सों में शनिवार को दीवाली धूमधाम से मनाई गई। लोगों ने दीये और दीपक जलाए। इस मौके पर इंडिया गेट और राजपथ को रोशनी से जगमग किया गया। देश के हिस्सों में प्रतिबंध के बाद भी लोग पटाखे छोड़ते नजर आए।
नई दिल्ली, एएनआइ। देश के अलग-अलग हिस्सों में शनिवार को दीवाली धूमधाम से मनाई गई। लोगों ने दीये और दीपक जलाए। इस मौके पर इंडिया गेट और राजपथ को रोशनी से जगमग किया गया। इस मौके पर रोशनी से सराबोर नॉर्थ ब्लॉक, साउथ ब्लॉक और संसद भवन हुआ। देश के कर्इ हिस्सों में प्रतिबंध के बाद भी लोग पटाखे छोड़ते नजर आए। एनजीटी द्वारा पटाखा बिक्री पर रोक लगाए जाने के बाद भी दिल्ली-एनसीआर में दीपावली की रात जमकर लोगों ने पटाखे चलाए। पटाखों की बिक्री से लेकर चलाने तक में प्रशासन के आदेशों की जमकर धज्जियां उड़ी। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में पटाखा बेचने और फोड़ने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया।
Delhi: Shops decorated, earthen lamps and candles lit outside them in Paharganj on #Diwali. Some people also seen bursting firecrackers.
National Green Tribunal (NGT) has imposed a total ban against the sale or use of all kinds of firecrackers in Delhi-NCR till 30th November. pic.twitter.com/S7EfMgEEdu— ANI (@ANI) November 14, 2020
तेलंगाना के हैदराबाद में लोगों ने पटाखे फोड़कर दीवाली का जश्न मनाया। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार राज्य में शनिवार को पटाखे फोड़ने के लिए 2 घंटे का समय ( रात 8 बजे से रात 10 बजे तक ) दिया गया है।
Telangana: People burst crackers in Hyderabad to celebrate #Diwali
In line with a Supreme Court order, people in the state have a two-hour window - from 8 pm to 10 pm - to burst firecrackers today. pic.twitter.com/QZTQbMstmu— ANI (@ANI) November 14, 2020
दीवाली के मौके पर रोशनी और दीयों से हजरत निज़ामुद्दीन औलिया दरगाह को सजाया गया। दरगाह कमेटी के पीरज़ादा अल्तमश निज़ामी ने कहा कि ग़ैर-मुस्लिम भी हजरत महबूब-ए-इलाही के अनुयायी हैं और अपने त्योहारों पर यहां आते हैं। वे दीये भी जलाते हैं। दरगाहें सभी के लिए मंच हैं।
Delhi: Decorative lights & 'diyas' adorn Hazrat Nizamuddin Aulia Dargah on #Diwali. Peerzada Altamash Nizami of dargah committee, says, "Non-Muslims are also Hazrat Mahbub-e-Ilahi's followers & come here on their festivals. They light 'diyas' too. Dargahs are platform for all." pic.twitter.com/XqjTnRESH5— ANI (@ANI) November 14, 2020
बन्दी छोड़ दिवस के अवसर पर अमृतसर के स्वर्ण मंदिर को रोशनी से जगमग किया गया। मिट्टी के दीए भी जलाए गए।
#WATCH Punjab: Golden Temple in Amritsar illuminated on the occasion of #BandiChhorDivas. Devotees light earthen lamps and candles at the temple premises. pic.twitter.com/5yj91IxZeT— ANI (@ANI) November 14, 2020
बिहार की राजधानी पटना में कोरोना महामारी के बीच दीवाली मनाते नजर आए। एक स्थानीय शख्स प्रशांत ने कहा कि इस साल समारोह कुछ अलग हैं। हम चाहते हैं कि महामारी जल्द से जल्द खत्म हो ताकि हम अगले साल दीवाली को भव्य तरीके से मना सकें।
Bihar: People celebrate #Diwali in Patna amid the #COVID19 pandemic
“The celebrations are a bit different this year. We wish the pandemic to be over soon so that we can celebrate Diwali in a grand manner next year,” says Prashant, a local pic.twitter.com/cFwwBxDDQW— ANI (@ANI) November 14, 2020
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने दीवाली के मौके पर पटाखे फोड़कर जश्न मनाया।
Jammu and Kashmir: Jawans of 72 Battalion BSF (Border Security Force) celebrate #Diwali in Poonch. pic.twitter.com/QMjPstpA8H— ANI (@ANI) November 14, 2020
कोलकाता में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने निवास पर 'काली पूजा' में हिस्सा लिया।
Kolkata: West Bengal Chief Minister Mamata Banerjee takes part in 'Kali Puja' at her residence. pic.twitter.com/zr0OHmp8m3— ANI (@ANI) November 14, 2020