Move to Jagran APP

बलात्कार और मर्डर के आरोप में दो मजदूर गिरफ्तार

पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है, उन्होंने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

By Mohit TanwarEdited By: Published: Wed, 04 Jan 2017 02:36 PM (IST)Updated: Wed, 04 Jan 2017 03:11 PM (IST)
बलात्कार और मर्डर के आरोप में दो मजदूर गिरफ्तार

केरला,एएनआई। पीरुमेडू पुलिस ने इडुक्की जिले से दो लोगों को ओडिशा में महिला के साथ बलात्कार और मर्डर के आरोप में गिरफ्तार किया है। दोनों मजदूर बताएं जा रहे हैं, एक तमिलनाडु का जबकि, दूसरा ओडिशा का रहने वाला है।

loksabha election banner

बता दें कि रविवार के दिन उडिया महिला कुट्टीकनम में मृत पाई गयी थी। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और मौके पर पुलिस ने पहुंचकर पीड़ित के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के मुताबिक महिला की उम्र 30 वर्ष बताई गई और उसके शरीर पर से अलग-अलग जगहों से 50 से ज्यादा घाव के निशान मिले थे।

पढ़ें- प.बंगाल में भाजपा नेता पर तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का हमला

जिसके बाद पुलिस तुरंत हरकत में आईं और आरोपियों की तलाश में जुट गई, आखिरकार पुलिस को तीन दिन बाद बड़ी कामयाबी मिली है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पढ़ें- बेंगलुरु में हुई शर्मनाक घटना; CCTV में कैद हुई अकेली लड़की से छेड़छाड़ की वारदात

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों आरोपियों ने अपना जुर्मा भी कबूल कर लिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.