पवन खेड़ा ने रवि शास्त्री को 2012 के ब्रिक्स सम्मेलन की दिलाई याद, मोदी की तारीफ पर कसा तंज
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने पूर्व क्रिकेटर रवि शास्त्री पर ब्रिक्स सम्मेलन को लेकर प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करने पर ...और पढ़ें

पवन खेड़ा ने 2012 के ब्रिक्स सम्मेलन की याद दिलाते हुए रवि शास्त्री पर कसा तंज
पीटीआई, नई दिल्ली। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने रविवार को पूर्व क्रिकेटर रवि शास्त्री पर तंज कसा। शास्त्री ने ब्रिक्स सम्मेलन के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तारीफ की थी, जिस पर खेड़ा ने उन्हें तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व में 2012 में हुए सम्मेलन की याद दिलाई।
शास्त्री ने एक्स पर कहा था, राष्ट्रपति पुतिन, राष्ट्रपति शी और हमारे शानदार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक साथ भारत माता की धरती पर। अंतरराष्ट्रीय कूटनीति का ऐसा नजारा पहले कभी नहीं देखा गया। आपको सलाम, मोदी जी।
जवाब में खेड़ा ने कहा, रवि शास्त्र से यह जानना या याद रखना बहुत अधिक उम्मीद करना है कि 29 मार्च, 2012 को नई दिल्ली में डॉ. मनमोहन सिंह के साथ हू जिंताओ और दिमित्री मेदवेदेव मौजूद थे।
कांग्रेस नेता ने 2012 की तस्वीर शेयर करते हुए कहा, वैसे, हम जानते हैं कि पीएमओ में कौन इन प्रमोशनल पोस्ट को लिखवा रहा है।
