Move to Jagran APP

कोविड के खिलाफ जंग को मजबूत कर रही पटनायक और प्रधान की वंदे उत्कल जननी मुहिम

ओडिशा में कोरोना योद्धाओं को सम्मानित करने लिए केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान अपने परिवार के साथ राज्य संगीत वंदे उत्कल जननी गाया।

By Sanjeev TiwariEdited By: Published: Sat, 30 May 2020 06:11 PM (IST)Updated: Sat, 30 May 2020 06:11 PM (IST)
कोविड के खिलाफ जंग को मजबूत कर रही पटनायक और प्रधान की वंदे उत्कल जननी मुहिम
कोविड के खिलाफ जंग को मजबूत कर रही पटनायक और प्रधान की वंदे उत्कल जननी मुहिम

नई दिल्ली, जेएनएन। ओडिशा के कोरोना योद्धाओं को सम्मान देते हुए केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान अपने परिवार के साथ ओडिशा की राज्य संगीत वंदे उत्कल जननी गाया। राज्य के कोरोना योद्धाओं को सम्मानित तथा उत्साहित करने के लिए आज शाम 5.30 बजे ओडिशा तथा ओडिशा के बाहर रहनेवाले ओडिशावासियों को वंदे उत्कल जननी संगीत गाने के लिए मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने आह्वान किया था।

prime article banner

समग्र देश और ओडिशा सफलता के साथ कोरोना महामारी का मुकाबला कर रहे हैं। ओडिशा सरकार के कोरोना मुकाबले को सफल बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान राज्य प्रशासन को सभी स्तर से सहयोग का हाथ बढ़ाते हुए आ रहे हैं।

अन्य राज्यों फंसे प्रवासी ओडिया श्रमिक, छात्र-छात्रा और तीर्थयात्रियों को वापसे लाने के लिए प्रधान सभी प्रकार की कोशिश कर रहे हैं। ओडिशा के मुख्यमंत्री के साथ मिलकर केरल, तमिलनाडु, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक आदी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बातचीत कर उक्त राज्यों में फंसे ओडिशावासियों के रहने, खाने-पीने तथा अपने राज्य में वापस लौटने की व्यवस्था करवाने में श्री प्रधान महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

ओडिशा में स्पेशल कोविड अस्पतालों के लिए केन्द्र सरकार के राष्ट्रीय उद्योगों की ओर से दी जा रही सहायता राशि के पीछे केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान की कोशिशें हैं। इस मामले में प्रधानमंत्री ने भरपुर सहायता की है।

ओडिशा के विभिन्न केन्द्रीय संस्था तथा आईसीएमआर, इंस्टीट्यूट ऑफ लाइफ साइंस, इस्पात जनरल अस्पताल तथा मुहंपका-खुरपका रोग के लिए अंतर्राष्ट्रीय केन्द्र (फुट एंड माउथ डिसीस) अनुसंधान केन्द्र राज्य में कोविड टेस्ट का सिंह भाग करते हैं। इसे कार्यकारी करने में केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान की काफी अहम भूमिका रही है।

कोविड के समय चक्रवाती तूफान अंफान के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ओडिशा में दूसरी बार स्थिति की समीक्षा करने के साथ करीब एक घंटे की समीक्षा बैठक के बाद 500 करोड़ की सहायता राशि देने की घोषणा की। ओडिशा की इस मुसिबत की घड़ी में ओडिशा के मदद के लिए केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान की अहम भूमिका रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.