Move to Jagran APP

पत्थलगड़ी का साजिशकर्ता जेवियर सोय गिरफ्तार, ग्रामीणों को उकसाने का आरोप

जेवियर पर ग्रामसभा के संदर्भ में संविधान की गलत व्याख्या कर गांव में बाहरी लोगों तथा पुलिस व प्रशासनिक पदाधिकारियों के प्रवेश पर रोक लगाने के लिए ग्रामीणों को भड़काने का आरोप है।

By Arun Kumar SinghEdited By: Published: Sun, 26 Aug 2018 07:57 PM (IST)Updated: Mon, 27 Aug 2018 12:41 PM (IST)
पत्थलगड़ी का साजिशकर्ता जेवियर सोय गिरफ्तार, ग्रामीणों को उकसाने का आरोप
पत्थलगड़ी का साजिशकर्ता जेवियर सोय गिरफ्तार, ग्रामीणों को उकसाने का आरोप

जागरण संवाददाता, सरायकेला। झारखंड पुलिस ने पत्थलगड़ी को लेकर ग्रामीणों को उकसाने और भ्रामक प्रचार करने की साजिश के मास्टरमाइंड जेवियर सोय को सरायकेला खरसांवा जिले के सियाडीह गांव से रविवार तड़के तीन बजे गिरफ्तार कर लिया। उस पर ग्रामसभा के संदर्भ में संविधान की गलत व्याख्या कर गांव में बाहरी लोगों तथा पुलिस व प्रशासनिक पदाधिकारियों के प्रवेश पर रोक लगाने के लिए ग्रामीणों को भड़काने का आरोप है।

loksabha election banner

सरायकेला थाने में गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि कुछ दिन पहले जेवियर सोय के सियाडीह क्षेत्र में देखे जाने की सूचना मिली थी। इस सूचना के आधार पर एएसपी (अभियान) प्रियरंजन के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।

इस टीम ने तड़के तीन बजे सियाडीह गांव में छापा मारकर जेवियर सोय को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने बताया कि सियाडीह में जेवियर सोय के नेतृत्व में 25 मई, 2018 को पत्थलगड़ी में सभा की गई थी। इस मामले में कुचाई थाने में सहायक अवर निरीक्षक बुधन हेंब्रम के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। गिरफ्तार जेवियर सोय 2010 में नक्सलियों का सहयोग करने के आरोप में जेल जा चुका है। बाद में वह जमानत पर छूटा था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.