तमिलनाडु: पल भर में त्रिची का ब्रिज कावेरी नदी में समा गया, देखें VIDEO
तमिलनाडु में भी बारिश का असर दिख रहा है। त्रिची में बारिश की वजह से कोलिडम ब्रिज का एक हिस्सा देर रात कावेरी नदी में समा गया।
By Sachin BajpaiEdited By: Published: Sun, 19 Aug 2018 12:41 PM (IST)Updated: Sun, 19 Aug 2018 01:00 PM (IST)
चेन्नई, जेएनएन। दक्षिण भारत में पिछले कई दिनों से हो रही लगातार बारिश ने कहर बरपा रखा है। सड़कें, घर सब पानी में डूबे हुए हैं। केरल में बाढ़ के कारण 350 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी हैं। सभी जिलों में बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है। वहीं दूसरी ओर तमिलनाडु में भी बारिश का असर दिख रहा है। त्रिची में बारिश की वजह से कोलिडम ब्रिज का एक हिस्सा देर रात कावेरी नदी में समा गया। ये घटना रात एक बजे के आसपास हुई है। रात का वक्त होने की वजह से इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।
सोशल मीडिया पर इसका जो वीडियो सामने आया है, उसमें देखा जा सकता है कि कैसे पल भर में एक ब्रिज पानी में समा जाता है। उस वक्त कुछ लोग मौके पर खड़े थे। वो भी इसे देखकर हैरान रह गए। वहां मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बना लिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें