विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Parliament: संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से होगा शुरू, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दी मंजूरी

By Agency Edited By: Jeet Kumar
Published: Wed, 02 Jul 2025 11:30 PM (IST)

संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से शुरू होकर 21 अगस्त तक चलेगा। संसदीय मामलों के मंत्री किरेन रिजीजू ने ...और पढ़ें

संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से होगा शुरू (सांकेतिक तस्वीर)
संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से होगा शुरू (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से शुरू होकर 21 अगस्त तक चलेगा
  2. संसदीय मामलों के मंत्री किरेन रिजीजू ने बुधवार को यह जानकारी दी
  3. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सरकार के इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है

 एएनआई, नई दिल्ली। संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से शुरू होकर 21 अगस्त तक चलेगा। संसदीय मामलों के मंत्री किरेन रिजीजू ने बुधवार को यह जानकारी दी।

राष्ट्रपति ने दी मंजूरी

उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा- '' राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सरकार के इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है कि संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से 21 अगस्त, 2025 तक आयोजित किया जाए। स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर 13 और 14 अगस्त को संसद की कोई बैठक नहीं होगी।''

पहले यह सत्र 12 अगस्त को समाप्त होने वाला था, लेकिन अब इसे एक सप्ताह के लिए बढ़ा दिया गया है।आगामी मानसून सत्र ऑपरेशन सिंदूर के बाद का संसद का पहला सत्र होगा। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाक में स्थिति आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया था।

पिछला संसद का बजट सत्र 31 जनवरी को शुरू हुआ था

बता दें कि पिछला यानी संसद का बजट सत्र 31 जनवरी को शुरू हुआ था। बजट सत्र में वक्फ संशोधन विधेयक सहित महत्वपूर्ण कानूनों को पारित किया गया था।