Monsoon Session Parliament Live: विपक्ष के हंगामे के बाद दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित
First day session 2026: आज से संसद का मानसून सत्र शुरू हो गया है। संसद का मानसून सत्र आज से शुरू होकर 13 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान कुल 19 बैठकें होंगी।
-1784526726125_m.webp)
लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित (स्क्रीनग्रैब)
Monsoon Session Live 2026: संसद के मानसून सत्र की शुरुआत हो गई है। इस सत्र की शुरुआत में ही विपक्ष का हंगामा देखने को मिल रहा है। लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों में कार्यवाही बार-बार स्थगित हो रही है।
एनडीए जहां इस सत्र में आयकर संशोधन, राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम (संशोधन) विधेयक और सुप्रीम कोर्ट (न्यायाधीशों की संख्या) संशोधन विधेयक सहित सात अहम बिलों को पारित कराने पर रहेगा। वहीं, विपक्ष नीट-यूजी पेपर लीक और अयोध्या में श्रीराम मंदिर चढ़ावा चोरी जैसे मुद्दों पर सत्तापक्ष को घेरने की पूरी रणनीति तैयार किए बैठा है। संसद के मानसून सत्र से जुड़े हर छोटे-बड़े अपडेट के लिए जुड़े रहिए हमारे लाइव ब्लॉग के साथ...
संसद की कार्यवाही चौथी बार स्थगित
संसद में भारी हंगामे के बीच लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही चौथी बार स्थगित हो गई है।
Monsoon Session Live 2026: दोनों सदनों की कार्यवाही तीसरी बार स्थगित
लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों में विपक्ष का हंगामा देखने को मिल रहा है। हंगामे के बाद राज्यसभा की कार्यवाही 12:50 और लोकसभा की कार्यवाही 1 बजे तक स्थगित कर दी गई है।
Monsoon Session Live 2026: दोनों सदनों की कार्यवाही 12:30 बजे तक स्थगित
विपक्ष के जोरदार हंगामे के बीच राज्यसभा और लोकसभा दोनों सदनों की कार्यवाही 12:30 बजे तक स्थगित कर गई है।
Monsoon Session Parliament Live: राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित
राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खर्गे ने सदन में NEET परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक का मुद्दा उठाया और जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज का आरोप लगाया। जिसके बाद जोरदार हंगामा शुरू हो गया और कार्यवाही 12:30 बजे तक स्थगित कर दी गई।
monsoon session 2026 live updates: राज्यसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित
राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होते ही मल्लिकार्जुन खरगे ने नीट पेपर लीक का मुद्दा उठाया। इसके बाद राज्यसभा में जोरदार हंगामा शुरू हो गया और सदन की कार्यवाही को 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।
monsoon session parliament 2026: सांसदों का विरोध
विपक्ष के सांसदों के कई मुद्दों पर विरोध के बीच, स्पीकर ओम बिरला ने कहा, "कृपया अपनी सीटों पर बैठे रहें। सदन चलाने में सहयोग करें।"
Monsoon Session Parliament Live: लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित
मानसून सत्र की शुरुआत में ही विपक्ष का हंगामा शुरू हो गया। हंगामे को देखते हुए लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित कर दी गई है।
पीएम मोदी ने भारत की विकास दर को सहारा
Monsoon Session Live 2026: पीएम मोदी ने कहा कि पश्चिम एशिया के युद्ध के कारण भारत जैसे देश जो एनर्जी के लिए दूसरों पर निर्भर हैं, उनके लिए ये एक बहुत बड़ा संकट का कारण रहा। पेट्रोल, डीजल, LPG, फ़र्टिलाइजर जैसे हर क्षेत्र में अनेक बाधाएं और संकट आए। उसके बावजूद भी भारत 7.7% के ग्रोथ से दुनिया की मेजर इकॉनमी में सबसे तेज गति से आगे बढ़ने वाला देश रहा।
Monsoon Session Live 2026: मानसून हो या और मानसून सत्र दोनों ही लाभदायक
पीएम मोदी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि मानसून हो या और मानसून सत्र, अगर दोनों ही पॉजीटिव हो, तो बहुत ही लाभदायक होते हैं। इससे देश का कल्याण होता है, जीव मात्र का कल्याण होता है। इसलिए हम यही प्रार्थना करते हैं कि मानसून भी pro active रहे और मानसून सत्र भी productive रहे।
मायावती ने मानसून सत्र के सुचारू संचालन का आग्रह किया
बसपा प्रमुख मायावती ने मानसून सत्र के प्रारंभ में संसद के सुचारू संचालन का आह्वान किया और सत्ताधारी दल एवं विपक्ष से प्रमुख राष्ट्रीय मुद्दों पर मिलकर काम करने का आग्रह किया। उन्होंने परीक्षा प्रश्नपत्रों के बार-बार लीक होने के लिए जवाबदेही तय करने की मांग की, जिसमें परीक्षा प्रणाली के उच्च स्तरीय अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई भी शामिल है।
वंदे मातरम का अपमान करने को अपराध घोषित करने वाला विधेयक
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को राज्यसभा में राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम अधिनियम, 1971 में संशोधन करने के लिए एक विधेयक पेश करने वाले हैं। प्रस्तावित कानून के तहत राष्ट्रगान वंदे मातरम में किसी भी प्रकार की बाधा या अपमान को आपराधिक अपराध बनाने का प्रावधान है।
Monsoon Session Parliament Live
अयोध्या राम मंदिर चंदा मामले को लेकर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि यह एक ऐसा मुद्दा है जिसने करोड़ों हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। उन्हें BJP, RSS और VHP से धोखा मिला है। इसलिए हम उनकी चिंताओं और उनके गुस्से को और जोर-शोर से उठाएंगे।
Monsoon Session Live 2026: कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने दिया एडजर्नमेंट मोशन नोटिस
कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने लोकसभा में एडजर्नमेंट मोशन नोटिस दिया है ताकि नए एंटी-डिफेक्शन लॉ के नियमों पर चर्चा की जा सके। यह कानून मौकापरस्ती और बिना किसी असली सोच या पॉलिसी से जुड़े मतभेदों के बड़े पैमाने पर पॉलिटिकल दल-बदल पर रोक लगाता है, साथ ही पार्लियामेंट और लेजिस्लेचर के अंदर और बाहर ईमानदार और जरूरी असहमति के लिए जगह देता है।
विपक्षी दलों ने की राम मंदिर, एथनॉल व नीट पेपर लीक पर चर्चा करने की मांग
सरकार की ओर से रविवार को बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में विपक्षी दलों ने जहां श्रीराम मंदिर चढ़ावा चोरी, एथनॉल व नीट पेपर लीक जैसे मुद्दों पर चर्चा कराने की मांग की, वहीं परिसीमन और महिला आरक्षण विधेयक को लेकर भी सरकार से सवाल किए।
संसद का मॉनसून सत्र
monsoon session parliament 2026: SP सांसद नरेश उत्तम पटेल ने कहा, "आज लोकसभा में समाजवादी पार्टी बुनियादी और अहम मुद्दों को उठाएगी। SP अभी एक बैठक करने जा रही है। हम फैसला लेंगे और फिर इस मुद्दे को उठाएंगे।"
