Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Mutual Funds मास्टरी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • national
LIVE BLOG

Parliament Monsoon Session LIVE Updates: संसद में कल अविश्वास प्रस्ताव पर बोलेंगे राहुल गांधी, कांग्रेस की ओर से करेंगे बहस की शुरुआत

Parliament Monsoon Session LIVE News Updates लोकसभा में दिल्ली सेवा विधेयक पास होने के बाद सरकार आज इसे राज्यसभा में पेश किया। इस बीच राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद आज उनकी लोकसभा सदस्यता बहाल हो गई है।

By Mahen KhannaMon, 07 Aug 2023 04:34 PM (IST)
News Article Hero Image

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। संसद के मानसून सत्र के कई दिन हंगामे की भेंट चढ़ चुके हैं। आज भी विपक्ष मणिपुर, नूंह और दिल्ली सेवा विधेयक पर हंगामा हुआ। बीते दिनों लोकसभा में दिल्ली सेवा विधेयक पास हो गया है, जिसे सरकार आज राज्यसभा में पेश किया। इसके लिए भाजपा ने आज अपने सभी सांसदों के लिए व्हिप जारी किया है।

इस बीच राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद आज उनकी लोकसभा सदस्यता बहाल हो गई है। राहुल संसद भी पहुंच गए हैं।

7 Aug 20234:34:38 PM
Parliament Monsoon Session सुधांशु त्रिवेदी का केजरीवाल पर हमला

राज्यसभा में दिल्ली सेवा विधेयक पर चर्चा के दौरान भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने दिल्ली के सीएम केजरीवाल पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि 2013 में अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया था कि तत्कालीन सीएम शीला दीक्षित के आवास में 10 एयर कंडीशनर थे और यहां तक कि बाथरूम में भी एसी था, लेकिन अब केजरीवाल के आवास में 15 बाथरूम और 1 करोड़ रुपये के पर्दे लगे हैं।  

7 Aug 20234:18:27 PM
Parliament Monsoon Session LIVE राहुल गांधी कल लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर बोलेंगे

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी कल लोकसभा में होने वाली अविश्वास प्रस्ताव चर्चा में बोलेंगे। संभावना है कि वह कल सदन में कांग्रेस की ओर से बहस की शुरुआत करेंगे।

7 Aug 20233:20:02 PM
Parliament Monsoon Session डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन बिल लोकसभा में पास

डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन बिल 2023 लोकसभा में आज पास हो गया है। अब ये बिल राज्यसभा में पेश होगा। 

7 Aug 20233:01:45 PM
Monsoon Session LIVE अभिषेक मनु सिंघवी ने भाजपा पर निशाना साधा

राज्यसभा में दिल्ली सेवा विधेयक पर चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद अभिषेक मनु सिंघवी ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा का दृष्टिकोण किसी भी तरह से राज्य सरकारों को नियंत्रण में करने का है। कांग्रेस नेता ने कहा कि यह बिल पूरी तरह से असंवैधानिक है, यह मौलिक रूप से अलोकतांत्रिक है और यह दिल्ली के लोगों की क्षेत्रीय आवाज और आकांक्षाओं पर एक प्रत्यक्ष हमला है। 

7 Aug 20232:27:29 PM
Monsoon Session LIVE विपक्षी दलों ने किया दिल्ली सेवा बिल का विरोध

केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा में दिल्ली सेवा बिल पेश किए जाने के बाद विपक्षी दलों ने बिल का विरोध किया है।

7 Aug 20232:13:37 PM
Parliament Monsoon Session राज्यसभा में दिल्ली सेवा विधेयक 2023 पेश

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में दिल्ली सेवा विधेयक 2023 पेश कर दिया है। बिल पर चर्चा शुरू हो गई है।

7 Aug 20231:47:30 PM
Parliament Monsoon Session मणिपुर कांग्रेस के नेताओं ने राहुल-सोनिया से की मुलाकात

पूर्व सीएम ओकराम इबोबी सिंह सहित मणिपुर कांग्रेस के नेताओं ने संसद में सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी से मुलाकात की।

7 Aug 20231:21:39 PM
Rahul Gandi in Lok Sabha Live PM मोदी को केवल राहुल दे सकते टक्करः गहलोत

राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल होने पर राजस्थान CM अशोक गहलोत ने कहा कि पूरे देश में एक बड़ा संदेश गया है। उन्होंने कहा कि यह भाजपा नेताओं द्वारा की गई साजिश थी, क्योंकि उन्हें राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की सफलता का डर था। भाजपा बेनकाब हो गई है। अगर PM मोदी को कोई टक्कर दे रहा है तो वह राहुल गांधी हैं।

7 Aug 202312:46:27 PM
Rahul Gandi in Lok Sabha Today राहुल गांधी की संसद में वापसी पर भूपेश बघेल बोले- यह सत्य की जीत

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि लोकसभा सचिवालय ने आज राहुल गांधी की सदस्यता बहाल की, यह सत्य की जीत है। लोग राहुल गांधी को लोकसभा में सुनना चाहते हैं।

#WATCH | On restoration of Rahul Gandhi's Lok Sabha membership, Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel says, "Lok Sabha Secretariat restored his membership today. This is the victory of truth. People want to hear Rahul Gandhi in Lok Sabha..." pic.twitter.com/XgD1i9QEdT

— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) August 7, 2023

7 Aug 202312:37:56 PM
Rahul Gandi in Lok Sabha Live राहुल गांधी अभी भी दोष मुक्त नहींः सुशील मोदी

भाजपा नेता सुशील मोदी ने कहा कि राहुल गांधी अभी भी दोष मुक्त नहीं हुए हैं, केवल उनकी दोषसिद्धि पर रोक लगाई गई है। उनकी अपील अभी भी अदालत में लंबित है।

7 Aug 202312:29:16 PM
Parliament Monsoon Session LIVE राहुल गांधी अभी बरी नहीं हुए हैंः गजेंद्र सिंह शेखावत

 केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि शीर्ष अदालत ने राहुल गांधी की सजा पर कुछ दिनों के लिए रोक लगाई है, लेकिन इस फैसले को राहुल गांधी के बरी होने के रूप में मानना दुर्भाग्यपूर्ण और लोकतंत्र का अपमान है।

7 Aug 202312:21:43 PM
Monsoon Session 2023 लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित

सदन में हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।

7 Aug 202312:19:54 PM
Parliament Live राहुल गांधी ने संसद भवन पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने संसद भवन पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। सुप्रीम कोर्ट द्वारा मोदी उपनाम टिप्पणी मामले में उनकी दोषसिद्धि पर रोक लगाने के बाद लोकसभा सचिवालय ने आज राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल कर दी।

#WATCH | Congress MP Rahul Gandhi pays tributes to Mahatma Gandhi at the Parliament House.

Lok Sabha Secretariat restored Rahul Gandhi's Lok Sabha membership today after Supreme Court stayed his conviction in the ‘Modi’ surname remark case. pic.twitter.com/jU9bWXG6UL

— ANI (@ANI) August 7, 2023
7 Aug 202312:19:50 PM
Parliament Live राहुल गांधी ने संसद भवन पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने संसद भवन पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। सुप्रीम कोर्ट द्वारा मोदी उपनाम टिप्पणी मामले में उनकी दोषसिद्धि पर रोक लगाने के बाद लोकसभा सचिवालय ने आज राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल कर दी।

#WATCH | Congress MP Rahul Gandhi pays tributes to Mahatma Gandhi at the Parliament House.

Lok Sabha Secretariat restored Rahul Gandhi's Lok Sabha membership today after Supreme Court stayed his conviction in the ‘Modi’ surname remark case. pic.twitter.com/jU9bWXG6UL

— ANI (@ANI) August 7, 2023
7 Aug 202312:11:37 PM
I.N.D.I.A गठबंधन के नेताओं ने राहुल गांधी जिंदाबाद के लगाए नारे

राहुल गांधी के संसद पहुंचने पर I.N.D.I.A गठबंधन के नेताओं ने राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगाकर उनका स्वागत किया।

#WATCH | Delhi: I.N.D.I.A alliance leaders raise 'Rahul Gandhi Zindabad' slogans as they welcome him to the Parliament. pic.twitter.com/Fd2P5J2DXY

— ANI (@ANI) August 7, 2023

7 Aug 202312:03:16 PM
Parliament Monsoon Session LIVE संसद पहुंच राहुल गांधी

 राहुल गांदी संसद पहुंच गए हैं। विपक्षी नेताओं ने राहुल जिंदाबाद के नारे लगाए।

7 Aug 202311:54:09 AM
निलंबन रद्द होने के बाद रजनी पाटिल बोलीं- अब गरिमा के अनुरूप काम करूंगी

राज्यसभा सभापति द्वारा कांग्रेस सांसद रजनी पाटिल का निलंबन रद्द किए जाने के बाद, उन्होंने कहा कि मैं अब सदन की गरिमा के अनुरूप काम करूंगी।

#WATCH | Delhi: After Rajya Sabha Chairman revoked suspension of Congress MP Rajani Patil; she says, "I will now work according to the dignity of the House..." https://t.co/eHLtbwByMo pic.twitter.com/lA4tCkRbNW

— ANI (@ANI) August 7, 2023

7 Aug 202311:46:48 AM
Parliament Live कांग्रेस सांसद रजनी पाटिल का राज्यसभा से निलंबन रद्द

राज्यसभा सभापति ने सदन में प्रस्ताव के बाद कांग्रेस सांसद रजनी पाटिल का सदन से निलंबन रद्द कर दिया है।

7 Aug 202311:40:08 AM
Parliament Monsoon Session LIVE चर्चा से भाग रहे विपक्षी सांसदः पीयूष गोयल

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि मणिपुर मुद्दे पर चर्चा की मांग को लेकर विपक्षी सांसदों ने राज्यसभा के अंदर विरोध प्रदर्शन किया, लेकिन वो चर्चा से भाग रहे हैं। मंत्री ने कहा कि हमें राजस्थान मुद्दे पर भी चर्चा करनी चाहिए।

 
7 Aug 202311:35:53 AM
Parliament Monsoon Session LIVE संसद पहुंचीं सोनिया गांधी

 कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष और लोकसभा सांसद सोनिया गांधी संसद पहुंचीं।

7 Aug 202311:28:41 AM
Parliament Live हंगामे के बीच राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित

मणिपुर और राजस्थान मुद्दे पर हंगामे के बीच राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।

7 Aug 202311:15:39 AM
Parliament Monsoon Session LIVE खरगे ने भाजपा पर हमला बोला

राहुल की लोकसभा सदस्यता रद्द करने पर कांग्रेस के मल्लिकार्जुन खरगे ने भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को लोकतंत्र को अपमानित करने के बजाय जनता का काम करने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

7 Aug 202310:45:30 AM
Rahul Gandhi Live 10 जनपथ के बाहर जश्न शुरू

लोकसभा सचिवालय द्वारा पार्टी नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल किए जाने पर दिल्ली में 10 जनपथ के बाहर जश्न मनाया जा रहा है।

#WATCH | Celebrations underway outside 10 Janpath in Delhi as Lok Sabha Secretariat restores Lok Sabha membership of party leader Rahul Gandhi pic.twitter.com/piqBayhKWS

— ANI (@ANI) August 7, 2023

7 Aug 202310:40:36 AM
राघव चड्ढा बोले- विधायी प्रक्रिया के साथ न्यायिक प्रक्रिया के माध्यम से दिल्ली बिल का विरोध करेंगे

आप सांसद राघव चड्ढा का ने कहा कि आम आदमी पार्टी और आई.एन.डी.आई.ए. गठबंधन दिल्ली सेवा विधेयक का विरोध करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि हम विधायी प्रक्रिया के साथ-साथ न्यायिक प्रक्रिया के माध्यम से इस विधेयक को रोकेंगे। यह दिल्ली के 2 करोड़ लोगों को गुलाम बनाने वाला विधेयक है।

#WATCH | "AAP and I.N.D.I.A bloc will do everything possible to oppose the Delhi Service Bill. We will stop this bill through the legislative process as well as the Judicial process...this is a bill to enslave the 2 crore people of Delhi, this nullifies the voting right of 2… pic.twitter.com/vqvXyFzpzA

— ANI (@ANI) August 7, 2023

7 Aug 202310:38:19 AM
Rahul Gandi in Lok Sabha राहुल की संसद सदस्यता बहाल हुई
सुप्रीम कोर्ट द्वारा शुक्रवार को मोदी उपनाम टिप्पणी मामले में राहुल की सजा पर रोक लगाने के बाद लोकसभा सचिवालय ने वायनाड से सांसद राहुल गांधी की सदस्यता बहाल कर दी हैं।
7 Aug 202310:25:42 AM
राहुल गांधी की सदस्यता बहाल

 कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की सदस्यता बहाल कर दी गई है। लोकसभा सचिवालय ने वायनाड से सांसद राहुल गांधी की सदस्यता बहाल कर दी है। 

Lok Sabha Secretariat restores membership of Wayanad MP Rahul Gandhi after the Supreme Court on Friday (August 4) stayed his conviction in the ‘Modi’ surname remark case.

He was disqualified from the lower house in March 2023. pic.twitter.com/UBE3FvCGEN

— ANI (@ANI) August 7, 2023
7 Aug 202310:22:20 AM
Parliament Monsoon Live कांग्रेस ने बताया राहुल की सदस्यता वापस नहीं मिली तो क्या करेंगे

 Parliament Monsoon Live कांग्रेस ने राहुल की सदस्यता वापस नहीं मिलने पर विरोध जताने की बात कही है। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि हमने आदेश की कॉपी समेत सभी दस्तावेज दे दिए हैं। हम आज लोकसभा अध्यक्ष से मिलेंगे और जरूरत पड़ी तो विरोध भी करेंगे।

7 Aug 202310:15:40 AM
Parliament Live मनिकम टैगोर बोले- लोकसभा अध्यक्ष राहुल गांधी की सदस्यता पर जल्द ले सकते फैसला
कांग्रेस सांसद मनिकम टैगोर ने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष ने 26 घंटे में राहुल गांधी की अयोग्यता पर फैसला किया था। अब चूंकि यह सर्वोच्च न्यायालय का आदेश है, मुझे उम्मीद है कि अध्यक्ष शीघ्र कार्रवाई करेंगे। 
7 Aug 20239:54:58 AM
Parliament Session AAP सांसद राघव चड्ढा और कांग्रेस के दो सांसदों ने सस्पेंशन ऑफ बिजनेस नोटिस दिया

AAP सांसद राघव चड्ढा, कांग्रेस सांसद जेबी माथेर और सैयद नसीर हुसैन ने सदन में मणिपुर की स्थिति पर चर्चा करने के लिए राज्यसभा में नियम 267 के तहत सस्पेंशन ऑफ बिजनेस नोटिस दिया।

7 Aug 20239:50:53 AM
Parliament Monsoon Session प्रमोद तिवारी बोले- राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता आज बहाल हो सकती है

कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी की सजा पर रोक लगा दी है, मुझे उम्मीद है कि नियमों के मुताबिक लोकसभा स्पीकर आज राहुल गांधी की सदस्यता बहाल कर देंगे।

#Watch | Congress MP Pramod Tiwari says, "Supreme Court has stayed the conviction of Rahul Gandhi... I am hopeful that as per the rules, Lok Sabha Speaker will restore Rahul Gandhi's membership today... We will oppose it (Delhi Services Bill)..." pic.twitter.com/zLOVdKAIvS

— ANI (@ANI) August 7, 2023

7 Aug 20239:47:37 AM
Parliament Monsoon Session LIVE वाईएसआर कांग्रेस और बीजेडी का दिल्ली बिल पर सरकार को साथ

दिल्ली सेवा बिल पर सरकार के लिए राहत की खबर है। दो प्रभावशाली क्षेत्रीय पार्टियों वाईएसआर कांग्रेस और बीजेडी ने अपने 18 वोट सरकार को देने की बात कही है। इसके साथ ही राज्यसभा में भी दिल्ली अध्यादेश पारित होना लगभग तय है। 

7 Aug 20239:41:28 AM
आप का भाजपा पर हमला
दिल्ली सेवा विधेयक पर AAP सांसद सुशील गुप्ता ने कहा कि यह एक प्रायोगिक विधेयक है, जिसे भाजपा दिल्ली से शुरू कर रही है। जहां भी गैर-भाजपा सरकारें हैं, वहां भाजपा इसी तरह इस विधेयक को पेश कर राज्य सरकार को कमजोर करेगी। लोकतंत्र में विश्वास रखने वाली पार्टियां इसका विरोध करेंगी।
7 Aug 20239:31:40 AM
Parliament Monsoon Session LIVE राहुल गांधी दिल्ली के 10 जनपथ से निकले

कांग्रेस नेता राहुल गांधी दिल्ली के 10 जनपथ से निकल चुके हैं। आज राहुल की लोकसभा में सदस्यता वापसी पर फैसला हो सकता है।

#WATCH | Congress leader Rahul Gandhi leaves from 10 Janpath in Delhi. pic.twitter.com/UJBW6ZZPgx

— ANI (@ANI) August 7, 2023

7 Aug 20239:28:26 AM
Parliament Live अश्विनी वैष्णव आज लोकसभा में डिजिटल व्यक्तिगत डेटा संरक्षण विधेयक 2023 पेश करेंगे

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव आज लोकसभा में विचार और पारित करने के लिए डिजिटल व्यक्तिगत डेटा संरक्षण विधेयक 2023 पेश करेंगे।

7 Aug 20239:23:58 AM
Parliament Monsoon Session LIVE आम आदमी पार्टी ने दिल्ली सेवा बिल को पेश करना अयोग्य बताया

संसद के नियम 66 और 67 के तहत आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संदीप पाठक ने राज्यसभा में दिल्ली सरकार सेवा बिल, 2023 के खिलाफ नोटिस दिया। उन्होंने कहा कि नियमों के अनुसार यह बिल सदन में पेश किए जाने के अयोग्य है ।

7 Aug 20239:22:02 AM
Parliament Monsoon Session संसद में आज ये विधेयक होंगे पेश

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह आज लोकसभा में अनुसंधान राष्ट्रीय अनुसंधान फाउंडेशन विधेयक, 2023 पेश करेंगे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया भीा आज लोकसभा में फार्मेसी (संशोधन) विधेयक, 2023 पेश करेंगे। वहीं, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल आज लोकसभा में मध्यस्थता विधेयक, 2023 पेश करेंगे।

7 Aug 20239:12:56 AM
Delhi Services Bill Live भाजपा ने अपने सभी सांसदों के लिए आज जारी किया है व्हिप

Delhi Services Bill Live दिल्ली सेवा विधेयक के राज्यसभा में आज पेश किए जाने के चलते भाजपा ने अपने सभी सांसदों के लिए व्हिप जारी किया है।

7 Aug 20239:08:11 AM
Parliament Monsoon Session LIVE राज्यसभा में आज पेश होगा दिल्ली सेवा विधेयक

लोकसभा में दिल्ली सेवा विधेयक पास होने के बाद केंद्र सरकार आज इसे राज्यसभा में पेश करेगी। इसपर आज भी हंगामे के आसार हैं।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us