विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Parliament: हेमा मालिनी ने की फिल्मी अंदाज में गृह मंत्री की तारीफ, कहा- अमित शाह जो कहते हैं वह करते...

By Jagran NewsEdited By: Paras Pandey
Published: Thu, 21 Dec 2023 05:37 AM (IST)

भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने एक हिंदी फिल्म का संवाद दोहराते हुए कहा कि अमित शाह जो कहते हैं वह ...और पढ़ें

अमित शाह जो कहते हैं वह करते हैं- हेमा मालिनी
अमित शाह जो कहते हैं वह करते हैं- हेमा मालिनी

नई दिल्ली, प्रेट्र। भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने एक हिंदी फिल्म का संवाद दोहराते हुए कहा कि अमित शाह जो कहते हैं, वह करते भी हैं। न्याय और कल्याण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता बहुत ही प्रशंसनीय है। उन्होंने अक्षय कुमार की फिल्म राउडी राठौड़ का एक मशहूर डायलाग बोलते हुए कहा, अमित शाह जो कहते हैं वो करते हैं।

लेकिन जो नहीं कहते हैं, उसे जरूर करते हैं। लोकसभा में चर्चा में भाग लेते हुए हेमा मालिनी ने कहा कि सदियों पुराने कानून नए भारत में अप्रासंगिक हैं। इन्हें अंग्रेजों ने अपने औपनिवेशिक शासन की रक्षा के लिए बनाया था।

मथुरा से भाजपा सांसद ने कहा कि नया भारत विकसित भारत की दिशा में जा रहा है। पीएम मोदी देश को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं। गृह मंत्री अमित शाह शांति, न्याय और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने जानवरों के प्रति क्रूरता का मुद्दा जोरदार ढंग से उठाया।

कहा कि जानवरों के अधिकारों की रक्षा करने, उनके लिए न्याय सुनिश्चित करने के लिए पशु क्रूरता निवारण अधिनियम को खत्म कर एक नया कानून प्रतिस्थापित करना होगा। भाजपा सांसद पूनम महाजन ने उनकी बातों से सहमति जताई और जानवरों के खिलाफ अपराध और पाशविकता के लिए सख्त कानून बनाने का आह्वान किया।