Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket Matches
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • national
LIVE BLOG

Budget 2024 Live Updates: नारी शक्ति अधिनियम से लेकर राम मंदिर निर्माण तक, संसद में राष्ट्रपति मुर्मु ने गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां

Union Budget 2024 Live News Updates: संसद का बजट सत्र बुधवार से प्रारंभ हो रहा है।। कल (1 फरवरी) देश का बजट पेश किया जाएगा। मोदी सरकार के कार्यकाल का यह आखिरी बजट है। संसद का यह सत्र 10 दिनों का होगा जो नौ फरवरी तक चलेगा। इसमें कुल आठ बैठकें प्रस्तावित हैं।

By Piyush KumarWed, 31 Jan 2024 04:20 PM (IST)
News Article Hero Image

यह सत्र 10 दिनों का होगा जो नौ फरवरी तक चलेगा। इसमें कुल आठ बैठकें प्रस्तावित हैं। राष्ट्रपति मुर्मु दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित कर रहीं हैं। एक फरवरी को सरकार अपना अंतरिम बजट पेश करेगी।

चुनाव के बाद नई सरकार पूर्ण बजट पेश करेगी। प्रल्हाद जोशी ने बताया कि बजट सत्र के लिए सरकार का कोई विधायी एजेंडा नहीं है और उसका जोर राष्ट्रपति के अभिभाषण, धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा, अंतरिम बजट की प्रस्तुति एवं जम्मू-कश्मीर के बजट पर होगा।

31 Jan 202412:08:43 PM
Budget 2024 Live Updates: जम्मू कश्मीर में आज सुरक्षा का वातावरण: राष्ट्रपति मुर्मु

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा,"आतंकवाद हो या विस्तारवाद, हमारी सेनाएं आज जैसे को तैसा की नीति के साथ जवाब दे रही हैं। जम्मू कश्मीर में आज सुरक्षा का वातावरण है। आज वहां हड़ताल का सन्नाटा नहीं, भीड़भाड़ बाजार की चहल-पहल है। नॉर्थ-ईस्ट में अलगाववाद की घटनाओं में भारी कमी आई है। 

31 Jan 202412:00:56 PM
Budget 2024 Live Updates: नॉर्थ-ईस्ट में अलगाववाद की घटनाओं में भारी कमी आई है: राष्ट्रपति मुर्मु

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि आतंकवाद हो या विस्तारवाद, हमारी सेनाएं आज जैसे को तैसा की नीति के साथ जवाब दे रही हैं। जम्मू कश्मीर में आज सुरक्षा का वातावरण है। आज वहां हड़ताल का सन्नाटा नहीं, भीड़भाड़ बाजार की चहल-पहल है। नॉर्थ-ईस्ट में अलगाववाद की घटनाओं में भारी कमी आई है। 

31 Jan 202411:50:41 AM
Budget 2024 Live Updates: "महंगाई के साथ ग्रोथ की बात होनी चाहिए: कार्ति चिदंबरम

 संसद के बजट सत्र से पहले कांग्रेस नेता कार्ति चिदंबरम ने कहा, "महंगाई के साथ ग्रोथ की बात होनी चाहिए। ये कोई बजट नहीं है। यह 18वीं लोकसभा के बाद नई सरकार बनने तक सरकार को काम करने देने के लिए केवल एक लेखानुदान है।"

31 Jan 202411:46:35 AM
Budget 2024 Live Updates: मेरी सरकार ने महंगाई को काबू में रखा: राष्ट्रपति मुर्मु

 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आगे कहा कि वैश्विक संकटों के बावजूद मेरी सरकार ने देश में महंगाई को काबू में रखा, सामान्य भारतीय का बोझ नहीं बढ़ने दिया।

31 Jan 202411:39:54 AM
Budget Session 2024 Live: युवा, नारी, किसान, गरीब देश के चार मुख्य स्तंभ: राष्ट्रपति मुर्मु

राष्ट्रपति मुर्मु ने आगे कहा कि युवा, नारी, किसान, गरीब देश के चार मुख्य स्तंभ हैं। बीते वर्षों में विश्व ने दो बड़े युद्ध देखे और कोरोना जैसी वैश्विक महामारी का सामना किया। ऐसे वैश्विक संकटों के बावजूद मेरी सरकार ने देश में महंगाई को काबू में रखा, सामान्य भारतीय का बोझ नहीं बढ़ने दिया।  

बीते वर्षों में विश्व ने दो बड़े युद्ध देखे और कोरोना जैसी वैश्विक महामारी का सामना किया। ऐसे वैश्विक संकटों के बावजूद मेरी सरकार ने देश में महंगाई को काबू में रखा, सामान्य भारतीय का बोझ नहीं बढ़ने दिया: संसद में अपने अभिभाषण के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू pic.twitter.com/guB55yTJYZ

— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 31, 2024
31 Jan 202411:37:17 AM
Budget 2024 Live Updates: पिछले महीने UPI से रिकॉर्ड 1200 करोड़ ट्रांजेक्शन हुए: राष्ट्रपति मुर्मु

राष्ट्रपति मुर्मु ने आगे कहा, "आज दुनिया के कुल रियल टाइम डिजिटल लेनदेन का 46 प्रतिशत भारत में होता है। पिछले महीने UPI से रिकॉर्ड 1200 करोड़ ट्रांजेक्शन हुए हैं। इसके तहत 18 लाख करोड़ रुपए का रिकॉर्ड लेनदेन हुआ है।"

31 Jan 202411:33:38 AM
Budget Session 2024 Live Updates: एक दशक में 25 करोड़ देशवासी गरीबी रेखा से बाहर आए: राष्ट्रपति

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि हम सभी बचपन से गरीबी हटाओ के नारे सुनते आ रहे हैं लेकिन अब हम बड़े पैमाने पर गरीबी को दूर होते देख रहे हैं। नीति आयोग के अनुसार मेरी सरकार के एक दशक के कार्यकाल में लगभग 25 करोड़ देशवासी गरीबी से बाहर निकले हैं। बजट सत्र की शुरुआत में अपने संबोधन में 

31 Jan 202411:32:14 AM
Budget 2024 Live Updates: राष्ट्रपति मुर्मु बोलीं- भारत को अपना सबसे बड़ा समुद्री पुल अटल सेतु मिला

 राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा,"बीते वर्ष भारत के लिए ऐतिहासिक उपलब्धियों से भरा रहा है। भारत सबसे तेजी से विकसित होती बड़ी अर्थव्यवस्था बना। लगातार दो तिमाही से भारत की विकास दर 7.5 प्रतिशत से ज्यादा रही है।"

उन्होंने आगे कहा कि भारत को अपना सबसे बड़ा समुद्री पुल अटल सेतु मिला। भारत को अपनी पहली नमो भारत ट्रेन और पहली अमृत भारत ट्रेन मिली। भारत की एयरलाइन कंपनी ने दुनिया की सबसे बड़ी एयरक्राफ्ट डील की। 

31 Jan 202411:17:47 AM
Budget 2024 Live Updates: नए भवन में नीतियों पर सार्थक संवाद होगा: राष्ट्रपति मुर्मू

 संसद के बजट सत्र की शुरुआत राष्ट्रपति के अभिभाषण से हुई। बजट सत्र की शुरूआत में अपने संबोधन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा,"अमृतकाल की शुरुआत में यह भवन बना है, यहां एक भारत, श्रेष्ठ भारत की महक भी है। मुझे पूरा विश्वास है कि इस नए भवन में नीतियों पर सार्थक संवाद होगा। ऐसी नीतियां जो आजादी के अमृत काल में विकसित भारत का निर्माण करेंगी।"

#WATCH बजट सत्र की शुरूआत में अपने संबोधन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, "...अमृतकाल की शुरुआत में यह भवन बना है, यहां एक भारत, श्रेष्ठ भारत की महक भी है... मुझे पूरा विश्वास है कि इस नए भवन में नीतियों पर सार्थक संवाद होगा। ऐसी नीतियां जो आज़ादी के अमृत काल में विकसित… pic.twitter.com/p1EKI4mXwc

— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 31, 2024
31 Jan 202410:56:44 AM
Budget 2024 Live Updates: संसद भवन पहुंचीं राष्ट्रपति मुर्मु

 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु राष्ट्रपति भवन संसद भवन पहुंच चुकीं हैं। बजट सत्र दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में उनके संबोधन के साथ शुरू होगा। नए संसद भवन में यह उनका पहला संबोधन होगा। 

#WATCH | President Droupadi Murmu departs from Rashtrapati Bhavan for the Parliament building.

The Budget Session will begin with her address to the joint sitting of both Houses. This will be her first address in the new Parliament building. pic.twitter.com/I5KmoSRcKV

— ANI (@ANI) January 31, 2024
31 Jan 202410:46:05 AM
Budget 2024 Live Updates: सोनिया गांधी पहुंचीं संसद

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी बजट सत्र के पहले दिन संसद पहुंचीं। 

#WATCH | Delhi: Congress Parliamentary Party Chairperson Sonia Gandhi arrives at the Parliament on the first day of the Budget session. pic.twitter.com/pFyrQ11Utp

— ANI (@ANI) January 31, 2024
31 Jan 202410:40:43 AM
Budget 2024 Live Updates: पीएम मोदी ने विपक्ष पर साधा निशाना, बोले- आलोचना तीखी हो, हुड़दंग न हो

पीएम मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग आद्तन हुड़दंग करते हैं, दस साल में उन्होंने जो किया, वो अपने संसदीय क्षेत्र में 100 लोगों से पूछ लें कि उन्होंने संसदीय क्षेत्र के लिए क्या किया है, शायद ही कोई क्षेत्र का कोई व्यक्ति बता पाए।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि पूर्ण बजट हम ही लेकर आएंगे। यह सत्र कुछ लोगों के लिए पश्चाताप का एक अवसर है।

31 Jan 202410:37:35 AM
Budget Session: देश ने कर्तव्य पथ पर नारी शक्ति के सामर्थ्य-शौर्य को अनुभव किया: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, " साथियों 2024 के वर्ष का राम-राम। इस नए संसद भवन में जो पहला सत्र हुआ था उसके आखिर में इस संसद ने एक बहुत ही गरिमापूर्ण फैसला लिया था, जो नारी शक्ति वंदन अधिनियम था। उसके बाद 26 जनवरी को भी हमने देखा किस प्रकार से देश ने कर्तव्य पथ पर नारी शक्ति के सामर्थ्य-शौर्य को अनुभव किया और आज बजट सत्र का आरंभ हो रहा है तब राष्ट्रपति द्रौपदि मुर्मू का मार्गदर्शन और कल निर्मला सीतारमण द्वारा अंतरिम बजट, एक प्रकार से नारी शक्ति के साक्षात्कार का पर्व है।"

31 Jan 202410:32:04 AM
Budget 2024 Live Updates: यह नारी शक्ति के साक्षात्कार का पर्व: पीएम मोदी

संसद के बजट सत्र से पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि संसद ने गरिमापूर्ण फैसला लिया है। आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हमारा मार्गदर्शन करेंगी। वहीं, कल निर्मला सीतारमण कल सदन में बजट पेश करेंगी। यह नारी शक्ति के साक्षात्कार का पर्व है।


31 Jan 202410:12:57 AM
Budget Live Updates: प्रमोद तिवारी ने उठाया किसानों की आय का मुद्दा

बजट सत्र से पहले आयोजित सर्वदलीय बैठक में शामिल कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा,"जिस तरह से आर्थिक रूप से देश को बर्बाद किया जा रहा है, मैंने वो मुद्दा उठाया। इसके साथ ही राहुल गांधी की न्याय यात्रा पर असम सरकार की ओर से जिस तरह से हिंसक हमला करवाया गया था, इस पर भी चर्चा की गई।’

उन्होंने कहा कि इस सरकार को लगभग 10 वर्ष हो गए। किसान की आय दोगुनी होना तो दूर, लागत निकाल पाना मुश्किल हो रहा है। इसी तरह सरकार अपने सभी विरोधियों पर ईडी, सीबीआइ व इनकम टैक्स की जो रेड करा रही है, वह शर्मनाक और लोकतंत्र के विरुद्ध है।

31 Jan 20249:19:52 AM
Budget 2024 Live Updates: देश की महिलाओं को सशक्त बनाएगा यह बजट

देश की नारी शक्ति को लगातार बढ़ाने में जुटी मोदी सरकार अपने दूसरे कार्यकाल के आखिरी बजट (अंतरिम बजट) में नारी शक्ति के लिए कुछ बड़े एलान कर सकती है। सरकार ने इसे लेकर सभी मंत्रालयों के साथ मंत्रणा की है। फिलहाल जो जानकारी निकलकर सामने आ रही है, उसके तहत महिलाओं के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य व उन्हें सशक्त बनाने से संबंधित कुछ अहम घोषणाएं की जाने वाली हैं।

31 Jan 20249:11:17 AM
Budget 2024 Live Updates: शीतकालीन सत्र के दौरान 146 सांसदों हुए थे निलंबित

संसद के पिछले सत्र के दौरान सदन में हंगामा करने के कारण 146 सदस्यों को निलंबित किया गया था। इनमें 100 लोकसभा और 46 राज्यसभा के थे। इनमें से 14 सदस्यों (11 राज्यसभा एवं तीन लोकसभा के) को अनिश्चितकाल के लिए निलंबित करते हुए उनके विरुद्ध कार्रवाई का प्रस्ताव विशेषाधिकार समिति को भेज दिया गया था।

लोकसभा की विशेषाधिकार समिति ने खेद जताने पर कांग्रेस के तीनों सांसदों अब्दुल खालिक, के. जयकुमार एवं विजय वसंत का निलंबन खत्म करने की सिफारिश की।

31 Jan 20249:00:34 AM
Budget 2024 Live Updates: आज पेश की जाएगी विशेषाधिकार समिति की रिपोर्ट

राज्यसभा की विशेषाधिकार समिति ने मंगलवार को 11 निलंबित विपक्षी सांसदों को विशेषाधिकार हनन और सदन की अवमानना ​​का दोषी ठहराया, लेकिन सभापति जगदीप धनखड़ ने उनका निलंबन रद्द कर दिया. उन्हें बजट सत्र में भाग लेने की अनुमति दे दी।

इसके अलावा आज राज्यसभा में नारे लगाने और तख्तियां दिखाने और सदन की कार्यवाही बाधित करने वाले 11 सदस्यों के खिलाफ विशेषाधिकार हनन के मामले में विशेषाधिकार समिति की रिपोर्ट पेश की जाएगी।

31 Jan 20248:55:59 AM
Budget 2024 Live Updates: बजट सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक हुई

सर्वदलीय बैठक में सभी मुद्दों पर चर्चा का भरोसा सरकार ने मंगलवार को संसद के दोनों ही सदनों के सुचारु संचालन को लेकर सभी प्रमुख दलों के नेताओं के साथ बैठक भी की। सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता लोकसभा के उपनेता और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की। बैठक में सरकार ने विपक्ष को सभी मुद्दों पर नियमों के तहत चर्चा का भरोसा दिया।

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने बताया कि बैठक में शामिल दलों से कहा गया कि उन्हें उस फैसले का पालन करना चाहिए जिसके तहत सदस्यों को सदन में तख्तियां या उस तरह की कोई वस्तु नहीं लानी चाहिए।

31 Jan 20248:53:57 AM
Budget 2024 Live Updates: 10 दिन के सत्र में होंगी आठ बैठकें

संसद का यह सत्र 10 दिनों का होगा जो नौ फरवरी तक चलेगा। इसमें कुल आठ बैठकें प्रस्तावित हैं। 31 जनवरी को राष्ट्रपति का अभिभाषण होगा, जो दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगी। एक फरवरी को सरकार अपना अंतरिम बजट पेश करेगी। चुनाव के बाद नई सरकार पूर्ण बजट पेश करेगी।

31 Jan 20248:52:45 AM
Budget 2024 Live Updates: आज से संसद का बजट सत्र शुरू हो जा रहा है

संसद के बजट सत्र की शुरुआत से पहले राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू आज दोनों ही सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित करने वाली हैं। 

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us