विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जम्मू-कश्मीर के आर एस पुरा सैक्टर में पाक ने की गोलीबारी, BSF अलर्ट

By Atul GuptaEdited By:
Published: Sun, 23 Oct 2016 07:43 PM (IST)Updated: Sun, 23 Oct 2016 07:50 PM (IST)

इससे पहले पाकिस्तानी सेना ने 19 और 20 अक्टूबर की रात को जम्मू के हीरानगर सैक्टर के बोबिया पोस्ट पर हमला किया था।

News Article Hero Image

नई दिल्ली, एएनआई। जम्मू-कश्मीर के आर एस पुरा सैक्टर में पाकिस्तान ने फिर से सीजफायर उल्लंघन किया है। पाक रेंजरों ने बीएसएफ की चौकियों को निशाना बनाकर गोलीबारी की है। घटना के बाद से बीएसएफ पूरी तरह अलर्ट है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

इससे पहले पाकिस्तानी सेना ने 19 और 20 अक्टूबर की रात को जम्मू के हीरानगर सैक्टर के बोबिया पोस्ट पर हमला किया था। इस हमले में बीएसएफ का एक जवान शहीद हो गया था लेकिन बीएसएफ ने भी अपने सिपाही की मौत का बदला लेते हुए पाकिस्तानी सेना के सात जवानों और एक आतंकी को मौत के घाट उतार दिया था।

पढ़ें- घुसपैठ का सुबूत सामने आया, बीएसएफ ने जारी किया वीडियो