भारतीय सीमा में घुसा पाकिस्तानी घुसपैठिया ढेर
नौशहरा [जासं]। भारत-पाक सीमा पर स्थित नौशहरा के गांव पौखरा में सेना के जवानों ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया। उसके पास से दो हजार पचास रुपये पाकिस्तानी मुद्रा बरामद हुई है। उसकी पहचान मुहम्मद मकसूद [33] पुत्र मुहम्मद अब्बास, निवासी नाली, तहसील बरनाला, जिला भिंबर, पाकिस्तान के रूप में हुई है। जानकारी
नौशहरा [जासं]। भारत-पाक सीमा पर स्थित नौशहरा के गांव पौखरा में सेना के जवानों ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया। उसके पास से दो हजार पचास रुपये पाकिस्तानी मुद्रा बरामद हुई है। उसकी पहचान मुहम्मद मकसूद [33] पुत्र मुहम्मद अब्बास, निवासी नाली, तहसील बरनाला, जिला भिंबर, पाकिस्तान के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, सेना की सात असम राइफल के जवानों ने देखा कि पाकिस्तान से सीमा पार कर एक घुसपैठिया भारतीय सीमा में दाखिल हुआ है। सेना के जवानों ने पहले उसको ललकारा और रुकने को कहा, लेकिन वह अनसुना कर चलते बना। इस पर जवानों ने उसे ढेर कर दिया। मामले की छानबीन की जा रही है कि वह किस मकसद से भारतीय सीमा में आया था।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर