विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पीएम शहबाज शरीफ के विदेश दौरों से चिढ़ने लगे मुनीर के सहयोगी, नाम लिए बिना कसा तंज

Published: Thu, 08 Oct 2026 12:08 AM (IST)

गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के विदेश दौरों पर परोक्ष रूप से तंज कसा, जिससे पाकिस्तान में सत्ता संतुलन को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

शहबाज शरीफ के विदेश दौरों से चिढ़ने लगे मुनीर के सहयोगी। (रॉयटर्स)

शहबाज शरीफ के विदेश दौरों से चिढ़ने लगे मुनीर के सहयोगी। (रॉयटर्स)

HighLights

  1. गृह मंत्री नकवी ने पीएम शरीफ के विदेश दौरों पर परोक्ष तंज कसा।

  2. नकवी ने आसिम मुनीर के अथक कार्य की तुलना शरीफ से की।

  3. पाकिस्तान में नागरिक सरकार पर आसिम मुनीर का प्रभाव बढ़ रहा है।

नई दिल्ली, जागरण न्यूज नेटवर्क। पाकिस्तान में सत्ता का संतुलन नागरिक सरकार से हटकर आसिम मुनीर की ओर झुक रहा है। गृह मंत्री और आसिम मुनीर के सहयोगी मोहसिन नकवी ने पीएम शहबाज शरीफ का नाम लिए बिना उन्हें नसीहत दे डाली।

सोशल मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मंगलवार को इस्लामाबाद में एक कार्यक्रम हुआ। उस दौरान प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ भी मौजूद थे।

गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने एक चुने हुए नेता के एक महीने तक दफ्तर से दूर रहने पर तंज कसा। दिलचस्प बात यह है कि शरीफ ब्रिटेन और अमेरिका की दो हफ्ते की यात्रा से लौटने के कुछ ही दिनों बाद इस्लामाबाद के इस कार्यक्रम में शामिल हुए थे।

नकवी ने शहबाज का नाम लिए बिना चुने हुए प्रतिनिधि की तुलना एक ऐसे व्यक्ति (मुनीर) से की, जो उनके अनुसार, बिना एक घंटे का ब्रेक लिए भी काम कर रहा है। आसिम मुनीर के करीबी माने जाने वाले नकवी की इन टिप्पणियों ने लोगों का ध्यान खींचा और हैरानी भी पैदा की।

पाकिस्तान पर नजर रखने वाले वही पुराना सवाल पूछ रहे हैं कि असल में सरकार कौन चला रहा। आसिम मुनीर का पाकिस्तान के नागरिक और सुरक्षा तंत्र पर प्रभाव 2022 के बाद से बढ़ा है।