विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UNGA Session: पाकिस्तान आज UNGA सत्र को करेगा संबोधित, भारत को शनिवार को देगा जवाब

By Jagran NewsEdited By: Abhinav Atrey
Published: Fri, 22 Sep 2023 02:40 PM (IST)

पाकिस्तान शुक्रवार (22 सितंबर) को संयुक्त राष्ट्र महासभा के 78वें सत्र को संबोधित करेगा। पाकिस्तान की तरफ से देश के ...और पढ़ें

पाकिस्तान आज UNGA सत्र को करेगा संबोधित (फोटो, संयुक्त राष्ट्र)
पाकिस्तान आज UNGA सत्र को करेगा संबोधित (फोटो, संयुक्त राष्ट्र)

HighLights

  1. दोपहर के सत्र में 18 देश महासभा को संबोधित करेंगे
  2. जो बाइडेन ने यूएनजीए को संबोधित किया
  3. बाइडेन ने रूस को सख्त संदेश

न्यूयॉर्क, एजेसी। पाकिस्तान शुक्रवार (22 सितंबर) को संयुक्त राष्ट्र महासभा के 78वें सत्र को संबोधित करेगा। पाकिस्तान की तरफ से देश के अंतरिम प्रधानमंत्री अनवर-उल-हक काकर संबोधित करेंगे। वहीं, शनिवार (23 सितंबर) को संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत के पास पाकिस्तान को जवाब देने का अधिकार होगा।

पाकिस्तान के अलावा 15 देश संयुक्त राष्ट्र महासभा के आज के सुबह के सत्र को संबोधित करेंगे। इन देशों में इज़राइल, इराक, बांग्लादेश, उत्तरी मैसेडोनिया गणराज्य, अंडोरा, थाईलैंड, मॉरीशस, सेंट लूसिया, मलेशिया, माल्टा, लक्ज़मबर्ग, नीदरलैंड, बारबाडोस, एंटीगुआ-बारबुडा और फिजी शामिल हैं।

दोपहर के सत्र में 18 देश महासभा को संबोधित करेंगे

जबकि, दोपहर के सत्र में 18 देश संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करेंगे। इसमें यूनाइटेड किंगडम की तरफ से उप प्रधानमंत्री ओलिवर डाउडेन करेंगे। ओलिवर डाउडेन के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के जोखिमों पर बोलने की संभावना है।

इसके अलावा दोपहर के सत्र को वियतनाम, सोलोमन द्वीप, लेसोथो, कंबोडिया, जॉर्जिया, गैबॉन, आयरलैंड, ग्रेनेडा, ट्रुवालु, हैती, टोंगा, सिंगापुर, बहरीन, ऑस्ट्रेलिया, बहामास, स्वीडन और कोस्टा रिका संबोधित करेंगे।

जो बाइडेन ने यूएनजीए को संबोधित किया

इससे पहले मंगलवार को, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यूएनजीए को संबोधित किया था। उन्होंने अपने संबोधन के में यूक्रेन के लिए वॉशिंगटन के समर्थन की पुष्टि की और कहा कि अमेरिका दुनिया भर में अपने सहयोगियों और भागीदारों के साथ उनकी रक्षा, संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता में साथ खड़ा रहेगा।

बाइडेन ने रूस को सख्त संदेश

राष्ट्रपति बाइडेन ने रूस को सख्त संदेश देते हुए संयुक्त राष्ट्र महासभा में विश्व नेताओं से आह्वान किया, "अगर हम यूक्रेन को टूटने करने की अनुमति देते हैं, तो क्या किसी भी देश की स्वतंत्रता सुरक्षित है? इसका जवाब नहीं है। हमें रूस की इस आक्रामकता के खिलाफ खड़ा होना चाहिए, हमें कल अन्य किसी संभावित आक्रामकों को रोकने के लिए आज खड़ा होना होगा।"

ये भी पढ़ें: Chennai: कैब ड्राइवर के अकाउंट में पलक झपकते ही आए 9 हजार करोड़ रुपये, हैरान शख्स ने झटपट किया ये काम