विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 18, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जम्मू कश्मीर के नौशहरा में रातभर गोले दागता रहा पाकिस्तान

By Atul GuptaEdited By:
Published: Tue, 18 Oct 2016 09:33 PM (IST)Updated: Tue, 18 Oct 2016 09:51 PM (IST)

पाकिस्तानी सेना ने रात को जैसे ही भारतीय क्षेत्र में मोर्टार व एलएमजी से गोलीबारी शुरू की, भारतीय सेना ने भी इसका करार जवाब दिया।

News Article Hero Image

राजौरी, जागरण संवाददाता। जम्मू कश्मीर में नौशहरा के लाम सेक्टर में पाकिस्तानी सेना ने सोमवार पूरी रात गोलाबारी जारी रखी। पाकिस्तान ने रात करीब 10 बजे भारतीय चौकियों पर गोले बरसाने शुरू किए, यह सिलसिला मंगलवार सुबह तक जारी रहा। भारतीय सेना की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना का कैप्टन गंभीर रूप से घायल हो गया।

पाकिस्तानी सेना ने रात को जैसे ही भारतीय क्षेत्र में मोर्टार व एलएमजी से गोलीबारी शुरू की, भारतीय सेना ने भी इसका करार जवाब दिया। इसमें 16 एफएफ बटालियन में तैनात पाकिस्तानी सेना का कैप्टन हसन अब्दुल्ला गंभीर रूप से घायल हो गया। मंगलवार सुबह तक दोनों तरफ से रुक-रुककर गोलीबारी जारी रही। उल्लेखनीय है कि सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तानी सेना 27 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर चुकी है।

सहम गए सीमांत क्षेत्रों के ग्रामीण

पाकिस्तानी सेना ने मंगलवार रात को नौशहरा के लाम सेक्टर में फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। ऐसे में सीमांत क्षेत्रों के लोग दहशत में हैं। उन्हें फिर से बेघर होने का डर सता रहा है। सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तानी सेना ने भारतीय रिहायशी क्षेत्रों को निशाना बनाकर गोलाबारी शुरू कर दी थी। उसके बाद अधिकतर सीमांत क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को राहत शिविरों में भेज दिया गया था। फिर पाकिस्तानी सेना ने 10 दिनों तक संघर्ष विराम का उल्लंघन नहीं किया तो लोग घरों को लौट आए। पिछले दो दिनों से पाकिस्तानी सेना ने फिर से गोलीबारी शुरू कर दी है। अब सीमावर्ती गांवों के लोग डरे-सहमे हैं।

पढ़ें- पाकिस्तान के दुस्साहस को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए भारतीय सेना तैयार