Move to Jagran APP

पाक की नापाक हरकत, 10 नौकाओं के साथ 60 मछुआरों का किया अपहरण

पाकिस्तान ने नापाक हरकत करते हुए अंतरराष्ट्रीय जल सीमा से 60 भारतीय मछुआरों का अपहरण कर लिया है।

By Arti YadavEdited By: Published: Fri, 30 Mar 2018 10:30 AM (IST)Updated: Fri, 30 Mar 2018 10:30 AM (IST)
पाक की नापाक हरकत, 10 नौकाओं के साथ 60 मछुआरों का किया अपहरण
पाक की नापाक हरकत, 10 नौकाओं के साथ 60 मछुआरों का किया अपहरण

अहमदाबाद, (राज्य ब्यूरो)। पाकिस्तान मरीन सिक्युरिटी एजेंसी ने नापाक हरकत करते हुए अंतरराष्ट्रीय जल सीमा से 60 भारतीय मछुआरों का अपहरण कर लिया है। पाकिस्तान ने मछुआरों की 10 नौकाएं भी जब्त कर ली हैं। इससे मछुआरों में रोष व्याप्त है। ये सभी मछुआरे सौराष्ट्र और पोरबंदर के हैं।

loksabha election banner

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, बुधवार सुबह 10 नौकाओं में सवार 60 मछुआरे भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय जल सीमा के समीप मछली पकड़ रहे थे। उसी समय पाकिस्तानी मरीन सिक्युरिटी एजेंसी ने उन्हें चारों ओर से घेर लिया। इसके बाद भारतीय मछुआरों को बंधक बनाकर कराची बंदरगाह ले जाया गया है। पाकिस्तान की इस नापाक हरकत से मछुआरों में रोष फैल गया है।

मछुआरों का आरोप है कि आए दिन पाकिस्तान द्वारा भारतीय मछुआरों पर फायरिंग की जाती है। अपहरण के बाद भारत से रिश्ते सुधारने का नाटक कर इन मछुआरों को छोड़ा जाता है। मछुआरों का आरोप है कि पाकिस्तान ने मछुआरों की करोड़ों रुपये की करीब 900 नौकाएं जब्त कर ली हैं। जिसे छुड़ाने के लिए सरकार को पहल करनी चाहिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.