पाक सेना ने किया सीज फायर का उल्लंघन
पाक सैनिकों ने एक बार फिर सीज फायर का उल्लंघन करते हुए एलओसी से सटे पुंछ जिले में भारतीय चौकियों पर गोलीबारी की।
By Edited By: Published: Wed, 02 Oct 2013 04:32 PM (IST)Updated: Wed, 02 Oct 2013 08:24 PM (IST)
जम्मू। पाक सैनिकों ने एक बार फिर सीज फायर का उल्लंघन करते हुए एलओसी से सटे पुंछ जिले में भारतीय चौकियों पर गोलीबारी की।
पढ़ें: सेना के दरवाजे आम लोगों के लिए बंद
सेना प्रवक्ता एस.एन. आचार्या ने जानकारी देते हुए कहा कि पाक सेना ने पुंछ जिले के मेंढर सेक्टर में भारतीय चौकियों पर लगातार गोलीबारी की। पाक सेना ने गोलीबारी के लिए छोटे व स्वचालित हथियारों का प्रयोग किया। गोलीबारी मंगलवार दोपहर 2:30 से 3:30 बजे तक चलती रही। भारतीय सैनिकों ने भी समान क्षमता वाले हथियारों से जवाब दिया। इसमें किसी के भी घायल होने की खबर नहीं है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें