Move to Jagran APP

मछुआरे की हत्या कर 30 को अगवा कर ले गए पाकिस्तानी

अहमदाबाद। पाकिस्तान का दुस्साहस एक बार फिर सामने आया है। पाकिस्तानी समुद्री सुरक्षा एजेंसी के जवानों ने एक भारतीय मछुआरे की हत्या कर दी और 30 अन्य का अपहरण कर लिया। घटना के समय मछुआरे गुजरात के जखाऊ तट के नजदीक समुद्र में मछलियां पकड़ रहे थे। घटना का पता तब चला जब शनिवार को मछुआरे के शव के साथ नाव पोरबंदर तट प

By Edited By: Published: Sat, 12 Oct 2013 07:48 PM (IST)Updated: Sat, 12 Oct 2013 07:48 PM (IST)
मछुआरे की हत्या कर 30 को अगवा कर ले गए पाकिस्तानी

अहमदाबाद। पाकिस्तान का दुस्साहस एक बार फिर सामने आया है। पाकिस्तानी समुद्री सुरक्षा एजेंसी के जवानों ने एक भारतीय मछुआरे की हत्या कर दी और 30 अन्य का अपहरण कर लिया। घटना के समय मछुआरे गुजरात के जखाऊ तट के नजदीक समुद्र में मछलियां पकड़ रहे थे। घटना का पता तब चला जब शनिवार को मछुआरे के शव के साथ नाव पोरबंदर तट पर पहुंची। मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र सरकार से मामले की जांच कराने की मांग की है।

loksabha election banner

पढ़ें: पाकिस्तान ने 58 भारतीय मछुआरे गिरफ्तार किए

पोरबंदर स्थित मछुआरा संघ के पदाधिकारी मनीष लोढारी ने बताया, शुक्रवार तड़के करीब चार बजे पांच नावों में सवार पाकिस्तानी समुद्री सुरक्षा एजेंसी के जवानों ने मछुआरों की नाव पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोलीबारी में नारन सोसा नामक मछुआरे की मौत हो गई। किसी तरह बचकर पोरबंदर पहुंचे मगन सोसो ने बताया, 'हम लोग अंतरराष्ट्रीय इलाके में मछलियां पकड़ रहे थे तभी पाकिस्तानी सैनिक आए और गोलियां बरसानी शुरू कर दीं।' सोसो ने बताया, पाकिस्तानी जवान 30 मछुआरों को अगवा कर अपने साथ ले गए हैं।मुख्यमंत्री मोदी ने ट्विटर पर जानकारी दी कि उन्होंने पाकिस्तानी हरकत की जानकारी रक्षा मंत्री एके एंटनी को देते हुए मामले की जांच का आग्रह किया है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.