7 जवानों की मौत को लेकर पाक संसद में भारत के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित
रेडियो पाकिस्तान की खबर के मुताबिक पाकिस्तानी संसद ने भारतीय सैनिकों द्वारा सात पाकिस्तानी जवानों की हत्या की कड़े शब्दों में निंदा की है।
इस्लामाबाद,प्रेट्र। पाकिस्तान की संसद ने आज कथित रूप से भारतीय गोलीबारी में मारे गए 7 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत को लेकर सर्वसम्मति से निंदा प्रस्ताव पारित किया है।
इस प्रस्ताव में भारत पर आरोप लगाया गया है कि भारत की तरफ से बिना वजह गोलीबारी की जा रही है और पाकिस्तान को लगातार उकसाने की कोशिश की जा रही है।
रेडियो पाकिस्तान की खबर के मुताबिक पाकिस्तानी संसद ने भारतीय सैनिकों द्वारा सात पाकिस्तानी जवानों की हत्या की कड़े शब्दों में निंदा की है।संसद ने सीमा पर मारे गए सात पाकिस्तानी जवानों की मौत को दुखद बताते हुए उन्हें शहीद घोषित किया।
पढ़ें- पाक ने फिर किया संघर्ष विराम उल्लंघन, प्लांवाला और केरी सेक्टर में गोलाबारी