विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pahalgam Attack: 'इस बार होगा अंतिम फैसला', इशारों-इशारों में PM मोदी ने दी पाकिस्तान को खुली चेतावनी

By Agency Edited By: Piyush Kumar
Published: Sat, 03 May 2025 04:01 PM (IST)Updated: Sat, 03 May 2025 04:13 PM (IST)

पीएम मोदी ने दुनिया को बता दिया है कि पहलगाम आतंकी हमले को अंजाम देने वाले आतंकियों और उनके आकाओं ...और पढ़ें

पहलगाम आतंकी हमले के बाद पीएम मोदी ने पाकिस्तान का बिना नाम लिए उसे सुनाई खरी-खरी।(फाइल फोटो)
पहलगाम आतंकी हमले के बाद पीएम मोदी ने पाकिस्तान का बिना नाम लिए उसे सुनाई खरी-खरी।(फाइल फोटो)

एएनआई, नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले (Pahalgam Terrorist Attack) के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकियों का सफाया करने के लिए भारतीय सेना को खुली छूट दी है। पीएम मोदी ने दुनिया को बता दिया है कि पहलगाम आतंकी हमले को अंजाम देने वाले आतंकियों उनके आकाओं को ऐसी सजा मिलेगी जिसके उन्हें अंदाजा भी नहीं होगा।

पीएम मोदी ने अंगोला के राष्ट्रपित से की मुलाकात 

इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को दिल्ली के हैदराबाद हाउस में अंगोला के राष्ट्रपति जोआओ मैनुएअल गोंकाल्वेस लौरेंको से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बैठक भी हुई। पीएम मोदी ने कहा कि मैं राष्ट्रपति लोरेंसू और उनके शिष्टमंडल का भारत में हार्दिक स्वागत करता हूं।

आतंकियों के खिलाफ होगी निर्णायक कार्रवाई 

इसी बीच पीएम मोदी ने पहलगाम आतंकी हमले के जिक्र भी किया। उन्होने कहा कि हम आतंकवादियों और उनके मददगारों के खिलाफ कठोर और निर्णायक कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध हैं। बॉर्डर पार आतंकियों के खिलाफ हमारी लड़ाई में समर्थन देने के लिए हम अंगोला का धन्यवाद करते हैं।

यह भी पढ़ेंभयानक खौफ में पाक! भारत के डर से छोटे-बड़े सभी हथियारों की कर रहा टेस्टिंग; अब अब्दाली मिसाइल का किया परीक्षण