Move to Jagran APP

3.14 करोड़ से अधिक शेष COVID 19 की खुराक राज्यों निजी अस्पतालों के पास उपलब्ध केंद्र

भारत में कोविड-19 टीकाकरण की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि राज्यों केंद्र शासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों के पास शेष COVID-19 वैक्सीन के 3.14 करोड़ से अधिक खुराक अभी भी उपलब्ध हैं।

By Ashisha SinghEdited By: Published: Sat, 31 Jul 2021 03:32 PM (IST)Updated: Sat, 31 Jul 2021 03:32 PM (IST)
3.14 करोड़ से अधिक शेष COVID 19 की खुराक राज्यों निजी अस्पतालों के पास उपलब्ध केंद्र
3 14 करोड़ से अधिक शेष COVID 19 की खुराक राज्यों, निजी अस्पतालों के पास उपलब्ध: केंद्र

नयी दिल्ली, पीटीआइ। कोविड-19 के टीकाकरण को लेकर केंद्र सरकार ने ढेरों अभियान चलाए जिसके तहत लोगों में कोविड 19 के टीकाकरण को लेकर जागरूकता फैलाई गई। भारत में कोविड-19 टीकाकरण की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों के पास शेष COVID-19 वैक्सीन के 3.14 करोड़ से अधिक खुराक अभी भी उपलब्ध हैं।

loksabha election banner

देश में COVID-19 टीकाकरण की रफ्तार

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को कम करने के लिए केंद्र सरकार ने कोविड-19 के टीकाकरण की रफ्तार बढ़ा दी है। कोविड-19 टीके की व्यापक उपलब्धता से जुड़ा नया चरण 21 जून, 2021 से शुरू हुआ है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि अब तक सभी स्रोतों के माध्यम से राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 48.78 करोड़ से अधिक वैक्सीन खुराक प्रदान की जा चुकी हैं और आगे 68,57,590 खुराक पाइपलाइन में हैं। साथ ही स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि इसमें से खराब हुए टीकाकरण एवं कुल खपत 45,82,60,052 खुराक हैं।

टीके की खुराक --------- 31 जुलाई, 2021

• आपूर्ति                      48,78,63,410

• पाइपलाइन                68,57,590

• खपत                        45,82,60,052

• खुराक उपलब्ध           3,14,57,081

17.58 लाख लोगों को दूसरी खुराक दी गई।

भारत में टीकाकरण अभियान के 196वें दिन 30 जुलाई को 35.40 लाख लाभार्थियों को पहला टीका और 17.58 लाख लोगों को दूसरी खुराक दी गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की नवीनतम रिपोर्ट में सुझाव दिया गया है कि '30 जुलाई को भारत में 52.99 लाख से अधिक वैक्सीन खुराक दी गईं। इसके साथ, देश में प्रशासित COVID-19 वैक्सीन खुराक की एकत्रित संख्या 46.15 करोड़ को पार कर गई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 जनवरी को देशव्यापी टीकाकरण अभियान की शुरुआत की थी जिसके बाद से संपूर्ण देश में कोविड-19 टीकाकरण अभियान जोरों से चल रहा है। सरकार ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा निर्मित ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका के कोविशील्ड के लिए दो खुराक के बीच के अंतर को संशोधित कर 12-16 सप्ताह कर दिया है। हालांकि, भारत बायोटेक के कोवैक्सिन की दूसरी खुराक के लिए अंतराल अपरिवर्तित रहता है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.