विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुजरात में 'ऑपरेशन डेल्टा' का बड़ा एक्शन, अवैध रूप से बसे बांग्‍लादेशियों की संख्‍या पहुंची 568

Published: Fri, 05 Jun 2026 09:01 PM (IST)

गुजरात पुलिस के 'ऑपरेशन डेल्टा' के तहत राज्य में अवैध रूप से रह रहे 568 बांग्लादेशियों को पकड़ा गया है। ...और पढ़ें

गुजरात में ऑपरेशन डेल्टा, 568 अवैध बांग्लादेशी पकड़े गए (फोटो- ANI)

गुजरात में ऑपरेशन डेल्टा, 568 अवैध बांग्लादेशी पकड़े गए (फोटो- ANI)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, अहमदाबाद। गुजरात पुलिस की ओर से राज्‍य के शहरों में अवैध रुप से बसे बांग्‍लोदेशियों की पहचान के लिए शुरु किये गये ऑपरेशन डेल्‍टा के तहत अब तक 568 बांग्‍लोदेशियों को पकडा जा चुका है।

उपमुख्‍यमंत्री हर्ष संघवी खुद इस ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं तथा गांधीनगर सेंटर ऑफ एक्‍सलेंस आधुनिक सॉफ्टवेयर व तकनीक से बांग्‍लादेशियों की हर हरकत पर नजर रख रहा है।

पुलिस महानिदेशक डॉ के लक्ष्‍मी नारायण राव ने बताया कि गुजरात से बांग्‍लादेश में किए जाने वाले मोबाइल कॉल से इनकी पहचान की गई।

गुजरात पुलिस की ओर से जारी आंकडे के अनुसार ऑपरेशन डेल्‍टा के तहत पुलिस ने अब तक राज्‍य से 568 अवैध बांग्‍लादेशी की धरपकड की है, इनमें 282 महिलाएं तथा 114 बच्‍चे शामिल हैं।

साइबर सेंटर ऑफ एक्‍सलेंस गांधीनगर के एसपी राजदीप सिंह झाला के अनुसार गुजरात पुलिस लंबे समय से सर्वेलांस की आधुनिक तकनीक व सॉफ्टवेयर का उपयोग कर रही है।

पुलिस महानिदेशक डॉ राव बताते हैं कि पुलिस लंबे समय से बांग्‍लोदश में किए जा रहे मोबाइल कॉल की निगरानी कर रही थी। इन कॉल्‍स के आधार पर पुलिस ने एक डाटा तैयार कर गुजरात में बसे बांग्‍लादेशी परिवारों की पहचान की।