देश की 10 ऐतिहासिक स्मारकों के खुलने का समय बढ़ाया गया, जानें कौन-कौन हैं शामिल
केंद्रीय संस्कृति मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने घोषणा की है कि देश भर में 10 ऐतिहासिक स्मारकों के खुलने का समय बढ़ा दिया गया है।
नई दिल्ली, एएनआइ। केंद्रीय संस्कृति मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने घोषणा की है कि देश भर में 10 ऐतिहासिक स्मारकों के खुलने का समय बढ़ा दिया गया है। अब ये स्मारक आम जनता के लिए सूर्योदय से रात 9 बजे तक खुले रहेंगे।
Union Culture Minister Prahlad Singh Patel has announced that opening hours of 10 historical monuments across the country has been increased and now these monuments
will remain open from sunrise to 9 pm for common public. pic.twitter.com/3fU8pGp52t— ANI (@ANI) July 29, 2019
इन ऐतिहासिक इमारतों में शामिल हैं-
राजरानी मंदिर कांप्लेक्स- भुवनेश्वर (ओडिशा)
दुल्होदेव मंदिर कांप्लेक्स- खजुराहो (मध्य प्रदेश)
शेख चिल्ली मकबरा- कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
सफदरजंग मकबरा- दिल्ली
हुमायूं मकबरा-दिल्ली
स्मारकों का समूह पट्टादकल (कर्नाटक)
गोल गुंबज- विजयपुरा (कर्नाटक)
मंदिरों का समूह, मरकांडा, चौमुर्सी-गढ़चिरौली (महाराष्ट्र)
मान महल, वैधशाला, वाराणसी (उत्तर प्रदेश)
रानी की वाव- पाटन (गुजरात)
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप