विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सोशल मीडिया पर छाया ऑनलाइन रिश्ता पक्का करने का वीडियो, यूजर्स बोले- क्या अब तलाक भी होगा ऑनलाइन

Published: Thu, 22 Oct 2026 04:02 PM (IST)

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दो परिवार वीडियो कॉल के जरिए ऑनलाइन रिश्ता पक्का करते दिख रहे हैं।

HighLights

  1. दो परिवार वीडियो कॉल पर ऑनलाइन रिश्ता पक्का कर रहे हैं।

  2. तकनीक भारत में पारंपरिक विवाह रीति-रिवाजों को बदल रही है।

  3. यूजर्स की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं; कुछ आधुनिक, कुछ चिंतित हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा अनोखा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें दो परिवार वीडियो कॉल के जरिए ऑनलाइन रिश्ता पक्का करते नजर आ रहे हैं।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यूजर @sabakhan21051 ने एक वीडियो शेयर किया है। जो तेजी से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। इस वीडियो में लैपटॉप और मोबाइल की स्क्रीन पर शादी की शुरुआती रस्मों का नजारा साफ देखा जा सकता है।

वायरल वीडियों में क्या है खास?

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़के और लड़की, दोनों पक्षों के परिवार वीडियो कॉल के जरिए आपस में जुड़े हुए हैं। स्क्रीन पर बातचीत के साथ-साथ हंसी खुशी का माहौल है और सभी रस्में पूरी की जा रही हैं।

जहां पहले पारंपरिक तरीकों से परिवार एक-दूसरे के घर जाकर चाय-नाश्ते के साथ रिश्ते की बातें तय करते थे, वहीं अब यह काम एक क्लिक पर पूरा हो रहा है। वीडियो पर ऑनलाइन रिश्ता पक्का का कैप्शन लिखा हुआ है, जो इस पूरे ट्रेंड की खासियत को बयां करता है।

यूजर की मजेदार प्रतिक्रिया

वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ यूजर्स ने इसे टेक्नोलॉजी के सही इस्तेमाल और समय बचाने वाला मॉडर्न तरीका बताया।

कई लोगों ने चुटकी लेते हुए लिखा कि अब तो तलाक भी ऑनलाइन ही होगा। जबकि दूसरे यूजर ने कहा कि बाद में पता चले कि सब कुछ फिल्टर था।

डिजिटल इंडिया में बदली शादी की परिभाषा

वायरल वीडियो बताते हैं कि डिजिटल इंडिया में शादी की प्रक्रिया भी बदल रही है। कोविड के बाद से वीडियो कॉल पर पहली मुलाकात आम हो गई थी, लेकिन अब रिश्ता पक्का करने की रस्में भी ऑनलाइन होने लगी हैं।

विशेषज्ञों का मानना है कि यह तरीका खासकर उन परिवारों के लिए फायदेमंद है जो अलग-अलग शहरों या देशों में रहते हैं। एनआरआई परिवारों में तो यह पहले से ही प्रचलित है। वीडियो कॉल से समय और पैसे दोनों की बचत होती है।

साथ ही, पहली मुलाकात का दबाव भी कम रहता है। हालांकि कुछ लोग इसे पारंपरिक मूल्यों से दूर जाने का संकेत मानते हैं। वे कहते हैं कि आमने-सामने की मुलाकात में जो भाव और समझ बनती है, वह स्क्रीन पर नहीं आ सकती।

सोशल मीडिया पर बढ़ता दिख रहा ट्रेंड का क्रेज

यह ट्रेंड दर्शाता है कि तकनीक किस तरह से हमारे सामाजिक रीति-रिवाजों और विवाह जैसी पारंपरिक संस्थाओं को प्रभावित कर रही है। हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि ऑनलाइन माध्यमों से जुड़ते समय परिवारों को सुरक्षा, प्रामाणिकता और गोपनीयता का विशेष ध्यान रखना चाहिए, ताकि किसी भी तरह के डिजिटल फर्जीवाड़े से बचा जा सके।

यह भी पढ़ें- भदोही में छह बीघे के क‍िसान ने ल‍िया चार्टर्ड प्‍लेन, सोशल मीड‍िया पर बधाई वायरल होने के बाद सुरक्षा एजेंस‍ियां पड़ गईं पीछे