बैंगलोर के राजराजेश्वरी नगर में विधायक के घर धमाका, एक व्यक्ति की मौत
कर्नाटक के राजाराजेश्वरी नगर में सुबह धमाका हो गया। इस धमाके में एक व्यक्ति की मौत हो गई।
बैंगलोर, एएनआइ। कर्नाटक में शनिवार को राजाराजेश्वरी नगर के व्यालिकवल इलाके में विधायक मुनिरत्ना के घर पर अचानक से विस्फोट हो गया। धमाका के साथ ही आसपास अफरा तफरी मच गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की जानकारी देते हुए बैंगलोर सिटी के पुलिस कमिश्नर टी सुनील कुमार ने बताया कि हादसा में मारे गए युवक का नाम वेंकटेश है। यह दुर्घटना सुबह 9 बजकर 20 मिनट पर हुई थी। फॉरंसिक साइंस लेबोरटरी टीम पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है।
दरअसल, व्यालिकवल इलाके में रविवार को विधायक मुनिरत्ना के घर के बाहर धमाके की जोरदार आवाज हुई। विस्फोट इतना तेज था कि वहां चारो-तरफ हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक धमाका मकान के सामने कार पार्किंग में हुआ। मृतक वेंकटेश मुनिरत्न के यहां घरेलू काम में मदद किया करता था। घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दे दी। जिसके बाद पुलिस की टीम डॉग स्क्वॉड को साथ लेकर पहुंची। घटनास्थल की छानबीन की जा रही है। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि जिस वक्त धमाका हुआ उस वक्त विधायक अपने आवास पर मौजूद थे या नहीं। बता दें कि मुनिरत्ना एक नेता होने के साथ-साथ फिल्म निर्माता भी हैं।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप