Move to Jagran APP

बीजापुर में सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों से मुठभेड़, एक की मौत कई के घायल होने की खबर

पुलिस और सुरक्षा बलों की संयुक्त पार्टी पिछले लगातार 4 दिनों से बीजापुर के अंदरूनी इलाकों में सर्च ऑपरेशन पर थी। इसी ऑपरेशन के दौरान बीजापुर पुलिस ने एक नक्सली को मार गिराया है और कई के घायल होने की खबर है।

By Manish PandeyEdited By: Published: Mon, 28 Sep 2020 01:19 PM (IST)Updated: Mon, 28 Sep 2020 01:19 PM (IST)
बीजापुर में सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों से मुठभेड़, एक की मौत कई के घायल होने की खबर
बीजापुर में नक्सलियों के विरुद्ध पुलिस और सुरक्षा बलों का सर्च ऑपरेशन।

बीजापुर, जेएनएन। बस्तर में इन दिनों नक्सलवाद खात्मे की कगार पर है। नक्सलियों के विरुद्ध पुलिस और सुरक्षा बल लगातार ऑपरेशन चला रहे हैं और उनका तेजी के साथ खात्म हो रहा है। दूसरी तरफ नक्सली लगातार आत्मसमर्पण भी कर रहे हैं। बीजापुर जिले में पिछले चार दिनों से जंगल के भीतर सुरक्षा बल नक्सलियों की तलाश कर रहे थे। इसी बीच मुठभेड़ हो गई। आज नक्सलियों के वहां से पैर उखड़ गए और वे मैदान छोड़कर भाग खड़े हुए। मुठभेड़ के बाद एरिया सर्चिंग के दौरान एक नक्सली का शव बरामद किया गया है। घटना में कई नक्सलियों के घायल होने की भी खबर है।

loksabha election banner

बीजापुर के पुलिस अधीक्षक कमललोचन कश्यप ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पिडिया के जंगलों में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर पुलिस और सुरक्षा बलों की संयुक्त पार्टी पिछले लगातार 4 दिनों से बीजापुर के अंदरूनी इलाकों में सर्च ऑपरेशन पर थी। इसी ऑपरेशन के दौरान बीजापुर पुलिस को यह सफलता मिली है। पुलिस- नक्सली मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया। घटना स्थल पर नक्सलियों के सामान और खून के धब्बे मिले हैं। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि घटना में कई नक्सली घायल भी हुए हैं। 

पीडिया के जंगलों में यह मुठभेड़ हुई है। यहां घात लगाकर बैठे नक्सलियों सुरक्षा बलों को आते देख उन पर फायरिंग की। इसके बाद जवाबी फायरिंग शुरू हुई। काफी देर तक रुक- रुक कर फायरिंग चलती रही। इसके बाद नक्सली वहां से भाग खड़े हुए। घटना स्थल का मुआयना करने पर वहां एक वर्दीधारी नक्सली का शव बरामद हुआ। घटनास्थल से हथियार और आईईडी भी बरामद किया गया है। इस ऑपरेशन में CRPF के कोबरा बटालियन, DRG और STF के जवान शामिल थे।                                                                                


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.