पीएम मोदी के आग्रह पर सैनिकों के सम्मान में अमित शाह और राजनाथ सिंह समेत काफी लोगों ने जलाए दीए
पीएम मोदी ने देशवासियों से अपील की थी कि वे सैनिकों को सलामी के तौर पर भी एक दीया जलाएं क्योंकि सिर्फ शब्दों से उनके साहस के प्रति कृतज्ञता का भाव व्यक्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने सीमा पर तैनात जवानों के परिवारों के प्रति आभार भी व्यक्त किया।
नई दिल्ली, एजेंसी। पीएम मोदी के आग्रह पर दीवाली को गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत अन्य लोगों ने सीमा पर तैनात जवानों के सम्मान में एक दीया जलाया। गौरतलब है कि पीएम मोदी ने देशवासियों से अपील की थी कि वे सैनिकों को सलामी के तौर पर भी एक दीया जलाएं क्योंकि सिर्फ शब्दों से उनके अदम्य साहस के प्रति कृतज्ञता का भाव व्यक्त नहीं किया जा सकता।
गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट करते हुए लिखा कि दीपावली पर प्रधानमंत्री जी के आवाहन पर देश की सुरक्षा के लिए सरहदों पर तैनात हमारे वीर जवानों के सम्मान में दीया जला कर उनका आभार व्यक्त किया।
#Salute2Soldiers is a heartening appeal by PM @narendramodi.
Let us light a Diya for our armed forces personnel to thank them for their selfless service towards the motherland.
We are proud of their unparalleled courage, their life is a true inspiration for all. pic.twitter.com/RYWZLkjsFT— Amit Shah (@AmitShah) November 14, 2020
राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दीपावली के पर्व पर सभी देशवासियों से एक दिया देश के सैनिकों के सम्मान में जलाने का आग्रह किया है। मैंने भी आज दीपोत्सव पर एक दिया भारत के सैनिकों के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए जलाया है। एक दिया देश के सैनिकों के सम्मान में जला कर उनके प्रति आभार व्यक्त किया है। जब हम दीपावली मना रहे हैं तो इस समय देश की सीमाओं की सुरक्षा में भारतीय सैनिक अपने राष्ट्रीय कर्तव्य का पालन कर रहे हैं। ऐसे बहादुर एवं कर्तव्यनिष्ठ सैनिकों को मैं नमन करता हूँ।
प्रधानमंत्री श्री @NarendraModi ने आज दीपावली के पर्व पर सभी देशवासियों से एक दिया देश के सैनिकों के सम्मान में जलाने का आग्रह किया है।
मैंने भी आज दीपोत्सव पर एक दिया भारत के सैनिकों के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए जलाया है। #Salute2Soldiers #HappyDiwali pic.twitter.com/R4jlo95JOT— Rajnath Singh (@rajnathsingh) November 14, 2020
Delhi: Defence Minister Rajnath Singh and his family light earthen lamp at their residence on #Diwali pic.twitter.com/rEKQa00Ijk— ANI (@ANI) November 14, 2020
उधर, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और उनके परिवार ने हैदराबाद स्थित अपने निवास पर दिवाली मनाई। धूमधाम से मनाई।
Telangana: Vice President M Venkaiah Naidu and his family celebrate #Diwali at their residence in Hyderabad. pic.twitter.com/dFaioXNNHK— ANI (@ANI) November 14, 2020