Move to Jagran APP

'नारी' पोर्टल का शुभारंभ, अब जानकारी के लिए नहीं भटकेगी नारी

पोर्टल पर संबंधित मंत्रालय व विभाग का लिंक मिलेगा साथ ही आसानी से आनलाइन आवेदन और मदद पाने की सुविधा भी होगी।

By Gunateet OjhaEdited By: Published: Tue, 02 Jan 2018 07:18 PM (IST)Updated: Tue, 02 Jan 2018 08:17 PM (IST)
'नारी' पोर्टल का शुभारंभ, अब जानकारी के लिए नहीं भटकेगी नारी
'नारी' पोर्टल का शुभारंभ, अब जानकारी के लिए नहीं भटकेगी नारी

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। महिलाओं को सरकार की ओर से उनके लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी और अपडेट पाने के लिए अब इधर उधर नहीं भटकना पड़ेगा। उन्हें केन्द्र और राज्य की योजनाओं की सारी जानकारी एक साथ एक जगह 'नारी' पोर्टल पर मिलेगी। महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने मंगलवार को इस पोर्टल का शुभारंभ किया।

loksabha election banner

केन्द्र और राज्यों की कुल मिला कर करीब 350 योजनाएं चल रही हैं। लेकिन शायद ही कोई होगा जिसे सबकी जानकारी होगी क्योंकि सूचनाएं अलग अलग जगह बिखरी पड़ी हैं। मेनका गांधी ने पोर्टल का शुभारंभ करते हुए कहा कि पहली बार इस देश की महिलाएं सरकार द्वारा उन्हें दिये जा रहे लाभों और योजनाओं की जानकारी एक साथ एक जगह पा सकेंगी। उन्होंने इसके साथ ही ई संवाद पोर्टल का भी शुभारंभ किया जिसमें गैर सरकारी संगठन और सिविल सोसाइटी के लोग सरकार को सुझाव और फीड बैक दे सकेंगे।

इस मौके पर राज्य मंत्री वीरेन्द्र कुमार भी मौजूद थे। नारी पोर्टल पर सरकारी योजनाओं की जानकारी के अलावा उसका रियल टाइम अपडेट भी उपलब्ध होगा। पोर्टल पर संबंधित मंत्रालय व विभाग का लिंक मिलेगा साथ ही आसानी से आनलाइन आवेदन और मदद पाने की सुविधा भी होगी। यहां महिलाओं की जिंदगी प्रभावित करने वाले हर मुद्दे पर जानकारी उपलब्ध होगी जैसे कि स्वास्थ्य जांच के टिप्स, गंभीर बीमारियों के बारे में जानकारी, नौकरी खोजने और साक्षात्कार के बारे में टिप्स, महिलाओं को निवेश और बचत के सुझाव। साथ ही महिलाओं के खिलाफ अपराध और उसे दर्ज कराने की प्रक्रिया के और कानूनी मदद उपलब्ध कराने वाले प्रकोष्ठ का संपर्क नंबर भी उपलब्ध होगा। सरकार का मानना है कि महिलाओं को योजनाओं की जानकारी होगी तो वे उसका लाभ उठा सकेंगी।

यह भी पढ़ेंः जानें क्या है किम जोंग का 'प्लेजर स्क्वॉड' जो लड़कियों की जिंदगी बना देता है नरक

यह भी पढ़ेंः असम में अक्टूबर तक 20 हजार लोग विदेशी घोषित, किरण रिजिजू ने दी जानकारी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.