Move to Jagran APP

International Women's Day 2019: बैलेंस फॉर बेटर, पीएम समेत कई हस्तियों ने दी बधाई

International Womens Day 2019 पीएम मोदी समेत कई अन्य हस्तियों ने महिलाओं के पर्व पर उन्हें शुभकामनाएं एवं देश की नारी शक्ति को सलाम किया है।

By Dhyanendra JournalEdited By: Published: Fri, 08 Mar 2019 09:05 AM (IST)Updated: Fri, 08 Mar 2019 10:18 AM (IST)
International Women's Day 2019: बैलेंस फॉर बेटर, पीएम समेत कई हस्तियों ने दी बधाई
International Women's Day 2019: बैलेंस फॉर बेटर, पीएम समेत कई हस्तियों ने दी बधाई

नई दिल्ली, जेएनएन। International Women's Day 2019 - पूरे देश व विश्व में आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day) मनाया जा रहा है। महिलाओं के प्रति सम्मान व समाज में समान भागीदारी को लेकर मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day) में इस बार की थीम बैलेंस फार बेटर (Balance For Better) रखी गई है। 

loksabha election banner

जिसके चलते आज 8 मार्च को महिलाओं के बीच विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यमों से ये संदेश दिया जा रहा है, कि विश्वभर की महिलाएं अपने जीवन में बेहतर करने के लिए संतुलति (Balance For Better) हैं। तो वहीं गूगल ने भी डूडल बना कर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को सेलिब्रेट कर रहा है। गूगल ने डूडल बनाकर स्लाइड के माध्यम से देश की अलग अलग भाषाओं में कई कोट्स लिखे। जिसमें डूडल द्वारा हिंदी में एक कोट लिखा गया है कि हम इतने विशिष्ट हैं कि निराशा कभी हमारे दिलो-दिमाग में कभी नहीं आनी चाहिए।

बता दें कि पहली बार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day) 28 फरवरी, 1909 में अमेरिका के न्यूयार्क में मनाया गया था। तो वहीं इसके बाद यूनाइटेड नेशन ने आधिकारिक तौर पर 8 मार्च, 1975 को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day) मनाए जाने की घोषणा कर दी थी। तब से लेकर आज तक मार्च के 8 तारीख को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day) मनाया जा रहा है। आज इस दिन की एक और खास बात होती है कि आज के दिन अधिकतर सभी जागरूक महिलाएं बैंगनी रंग के कपड़े पहनती हैं या तो बैंगनी रंग का रिबन पहन कर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day) का जश्न मनाती हैं। बताते चलें कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आधिकारिक सिंबल वीनस हैं। जो कि इस रंग को चुनने का प्रमुख कारण ये भी है कि बैंगनी रंग न्याय और गरिमा का प्रतीक होता है।

महिलाओं के इस अवसर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्विट करते हुए देश की सभी महिलाओं को बधाई दी है। इसके साथ ही राष्ट्रपति ने कहा कि महिलाएं समाज का आधार और परिवार एवं राष्ट्र की प्रेरणा स्रोत हैं। हम एक ऐसा भविष्य बनाएं जिसमें हर महिला और बेटी को समान अवसर मिल सके।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट करते हुए नारी शक्ति को सलाम किया है। इसके साथ ही उन्होनें प्रत्येक भारतीय महिलाओं की शानदार उपलब्धियों पर गर्व करने की बात कही हैं।

महिला एवं बाल विकास विकास केन्द्रीय मंत्री मेनका गांधी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day) पर ट्वीट करते हुए देश की सभी महिलाओं को शुभकामनाएं दी हैं। इसके साथ ही मेनका गांधी ने महिलाओं के इस अवसर पर कहा कि हमने कार्यकाल में पिछले पांच सालों में महिला एवं बाल विकास मंत्री का पद संभालने के बाद महिलाओं की सुरक्षा, सशक्तीकरण, रोजगार और विकास के लिए कई प्रभावी कदम उठाए हैं।

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री व दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शीला दीक्षित ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ट्वीट करते हुए साल के सभी दिन महिला दिवस मनाए जाने का संदेश दिया है।

International Women’s Day 2019 को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए देश की सभी निडर, साहसी और वीर मिहलाओं को सैल्यूट किया है। इसके साथ ही राहुल ने महिलाओं को आगे बढ़ने का संदेश देते हुए कहा कि वो चाहतें हैं कि महिलाओ की समानता के मार्ग में बाधा बन रहे अवरोधों को तोड़ने के लिए हमें खुद को फिर से अपनाना होगा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.