Bomb Thrown At CPI-M Office: माकपा के राज्य मुख्यालय पर फेंका गया बम, सीसीटीवी फुटेज से मिली जानकारी, पुलिस जांच में जुटी
केरल के तिरुवनंतपुरम में सीपीआइ (एम) (माकपा) मुख्यालय एकेजी सेंटर के अंदर बम फेंकते हुए एक वीडियो सीसीटीवी में कैद हुई है। वीडियो में मोटरसाइकिल पर बैठे एक व्यक्ति को सीपीआई (एम) मुख्यालय की दीवार पर बम फेंकते हुए देखा जा सकता है।
तिरुवनंतपुरम, एएनआइ। केरल के तिरुवनंतपुरम स्थित माकपा (CPI-M) के राज्य मुख्यालय (एकेजी सेंटर) की दीवार पर गुरुवार देर रात बम फेंकते हुए एक वीडियो सीसीटीवी में कैद हुई है। वीडियो में मोटरसाइकिल पर बैठे एक व्यक्ति को सीपीआई (एम) मुख्यालय की दीवार पर बम फेंकते हुए देखा जा सकता है। बम कथित तौर पर एकेजी केंद्र की दीवार से टकराया और फट गया जिसके बाद आस-पास धूएं का गुबार उठ गया। पुलिस ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है।
Kerala | A man on a two-wheeler captured on CCTV hurls a bomb at CPI (M) headquarters, AKG Center, Thiruvananthapuram
(Source: AKG Center CCTV) pic.twitter.com/cfP1zbChb0— ANI (@ANI) June 30, 2022
इस घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी तादाद में माकपा के कार्यकर्ता पार्टी मुख्यालय के बाहर जमा हो गए।
CPI (M) workers gather outside party headquarters after a bomb was hurled at the office late at night. pic.twitter.com/DPpBlqD3HV— ANI (@ANI) June 30, 2022
माकपा (CPI-M) के राज्य सचिव ने कहा, ' एकेजी सेंटर पर हुए इस हमले के जरिए यूडीएफ मामले को भड़काने की कोशिश कर रहा है। हम इसके खिलाफ शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करेंगे।'
Kerala | With this attack at AKG Center, UDF is trying to provoke...We will take out a peaceful protest against it: Kodiyeri Balakrishnan, CPI(M) State secretary said in a statement— ANI (@ANI) June 30, 2022
तिरुवनंतपुरम जिले के पुलिस आयुक्त जी स्पर्जन कुमार ने बताया कि पुलिस ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है और जांच प्रारंभिक चरण में है।'
Thiruvananthapuram | We have started the probe, it's in the preliminary stage...: G Sparjan Kumar, Commissioner, on bomb thrown at CPI (M) HQ, AKG Center, late at night pic.twitter.com/A1d50nwSaS— ANI (@ANI) June 30, 2022
केरल के वित्त मंत्री, केएन बालगोपाल ने इस मामले पर चिंता जताते हुए कहा कि केरल में अशांति पैदा करने के लिए सुनियोजित कोशिश के तहत ऐसे घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। हमें उम्मीद है कि पुलिस बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज करेगी। उन्होंने आगे कहा कि हम केरल के लोगों से इस घटना पर शांतिपूर्ण विरोध करने का अनुरोध करते हैं।
It's an organised attempt to create a stir in Kerala. We hope the police will book the miscreant/s (involved)...We request the people of Kerala to peacefully protest against it: KN Balagopal, Kerala Finance Minister on bomb attack at CPI(M) HQ, AKG Center, late at night pic.twitter.com/Zy3DhgzQH9— ANI (@ANI) June 30, 2022
वहीं, डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन आफ इंडिया के अध्यक्ष, ए.ए. रहीम ने कहा, 'माकपा मुख्यालय, एकेजी केंद्र पर कांग्रेसी अपराधियों ने हमला किया है। उन्होंने कार्यालय पर बम फेंका। मैं इस हमले की निंदा करता हूं और अपने कार्यकर्ताओं से इसके खिलाफ शांतिपूर्ण विरोध करने की अपील करता हूं।
CPI (M) HQ, AKG center was attacked by Congress criminals...They threw a bomb at the office...I condemn this attack & appeal to our cadre to hold a peaceful protest against it: AA Rahim, State Committee member of CPI (M) Kerala, & President of Democratic Youth Federation of India pic.twitter.com/UanrgaoZI4— ANI (@ANI) June 30, 2022
माकपा पोलित ब्यूरो के सदस्य एमए बेबी ने कहा, 'हम पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील करते हैं कि वे शांत रहें और केवल शांतिपूर्ण प्रदर्शनों का सहारा लें। पुलिस घटना की जांच करेगी। जैसे ही उन्हें सबूत मिलते हैं, हम उम्मीद करते हैं कि वे आरोपी को पकड़ लेंगे। उन्होंने आगे कहा कि विधानसभा सत्र चल रहा है। कांग्रेस और यूडीएफ लोकतांत्रिक चर्चा नहीं चाहते, वे अराजकता चाहते हैं।
We appeal to party workers to remain calm and resort to only peaceful demonstrations. Police will be probing the incident. As and when they get evidence, we hope they apprehend those behind it:MA Baby, CPI (M) Polit Bureau member on bomb attack at party headquarters in AKG Centre pic.twitter.com/dlJbxqavzo— ANI (@ANI) June 30, 2022
कुध दिनों पहले राहुल गांधी के दफ्तर पर हुआ था हमला
बता दें कि कुछ दिनों पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के कार्यालय वायनाड में तोड़फोड़ की गई थी। कांग्रेस नें हमले का आरोप एसएफआई पर लगाया है। इस मामले में एसएफआइ के 19 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया था। विपक्षी कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ ने इस घटना को लेकर केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन पर निशाना साधते हुए कहा था कि हमला उनकी जानकारी में हुआ। बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को तीन दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र जाएंगे। संसदीय क्षेत्र में राहुल गांधी कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।