30 साल की महिला पर शादी का दबाव बनाने वाला 74 साल का बुजुर्ग गिरफ्तार
जूनी इंदौर थाने के सब इंस्पेक्टर कृष्णा राठौर के अनुसार आरोपित कन्हैया फतवानी (74) के खिलाफ 30 वर्षीय महिला ने शिकायत दर्ज कराई है।
नईदुनिया, इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में 74 वर्षीय बुजुर्ग को छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बुजुर्ग के खिलाफ एक घरेलू महिला सहायक ने शिकायत दर्ज करवाई थी। महिला का आरोप है कि बुजुर्ग उससे शादी के लिए दबाव बनाता था। रास्ते में देखकर अश्लील इशारे भी करता था। वह पहले भी दो बार शिकायतें कर चुकी थी।
जूनी इंदौर थाने का मामला
जूनी इंदौर थाने के सब इंस्पेक्टर कृष्णा राठौर के अनुसार, आरोपित कन्हैया फतवानी (74) के खिलाफ 30 वर्षीय महिला ने शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने पुलिस को बताया कि वह घरों में खाना बनाने का काम करती है।
पत्नी की शादी के बाद रखता था बुरी नजर
तीन वर्ष पूर्व कन्हैया के घर भी जाती थी, लेकिन पत्नी के निधन के बाद कन्हैया उस पर बुरी नजर रखने लगा। उससे शादी का दबाव बनाया तो उसने काम पर जाना बंद कर दिया। कन्हैया ने फिर भी हरकतें बंद नहीं की और रास्ते में रोकने लगा।