ओडिशा: समुद्र के तट पर मछली पकड़ने वाले जाल में फंसी व्हेल शार्क
गुरुवार को एक व्हेल शार्क गोपालपुर के गंजम जिले में एक मछुआरे के मछली पकड़ने वाले जाल में फंस गई थी जिसे अब समुद्र में वापस छोड़ दिया गया है।
By Neel RajputEdited By: Published: Fri, 21 Feb 2020 09:33 AM (IST)Updated: Fri, 21 Feb 2020 09:33 AM (IST)
भुवनेश्वर, एएनआइ। ओडिशा के तट पर मछली पकड़ने वाले जाल में फंसी व्हेल शार्क को समुद्र में वापस छोड़ दिया गया है। गुरुवार को एक व्हेल शार्क गोपालपुर के गंजम जिले में एक मछुआरे के मछली पकड़ने वाले जाल में फंस गई थी जिसे अब समुद्र में वापस छोड़ दिया गया है।
इससे पहले भी ओडिशा के तट पर व्हेल शार्क मिली थी। यहां पुरी जिले के पेंथा समुद्र तट पर 42 फीट लंबी और 28 फीट चौड़ी व्हेल मृत अवस्था में मिली थी। बताया गया था कि व्हेल शार्क की यह प्रजाति काफी दुर्लभ है, जो आमतौर पर प्रशांत महासागर में ही देखी जाती है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें