ओडिशा के राज्यपाल ने Amphan राहत कार्य के लिए सीएम फंड में दिया 11 लाख का सहयोग
ओडिशा के राज्यपाल गणेशी लाल ने राज्य में चक्रवात तूफान अम्फन रिलीफ कार्य के लिए मुख्यमंत्री फंड में 11 लाख का सहयोग दिया है।
भुवनेश्वर, पीटीआई। ओडिशा के राज्यपाल गणेशी लाल ने राज्य में चक्रवात तूफान अम्फान रिलीफ कार्य (Amphan relief work) के लिए मुख्यमंत्री फंड में 11 लाख का सहयोग दिया है। राज्य में चक्रवात से प्रभावित क्षेत्रों में बहाली के काम में सहायता के लिए राज्यपाल ने मुख्यमंत्री ने फंड में सहयोग दिया है। इसकी जानकारी अधिकारियों ने दी। राजभवन के एक अधिकारी ने बताया कि राज्यपाल ने अपनी मर्जी से इस फंड में सहायता करने का एलान किया है। इसके साथ ही सभी लोगों से निवेदन किया है कि वह भी इस चक्रवात से प्रभावित क्षेत्रों के लिए सहयोग करें।
इससे पहले कोविड-19 के लिए किया था सहयोग
बता दें कि इससे पहले राज्यपाल मुख्यमंत्री रिलिफ फंड में कोरोना से लड़ने के लिए 21 लाख रुपये का सहयो किया था। मार्च 2020 से फरवरी 2021 तक की अपनी 30 फीसद सैलरी उन्होंने देने का फैसला किया था।
बंगाल की खाड़ी से उठा तूफान
बता दें कि बंगाल की खाड़ी से उठे तूफान अम्फान तूफान से काफी तबाही हुई है। इस दौरन काफी संख्या में लोगों की जान भी गई है। इस तूफान की रफ्तार से ओड़िशा भी अछूता नहीं रहा। इस तूफान की रफ्तार 200 किलोमीटर प्रति घंटे से भी ज्यादा रही। इस दौरान इस चक्रवाती तूफान ने पश्चिम बंगाल और ओडिशा जैसे तटीय राज्यों के अलावा कई मैदानी राज्यों में तबाही मचाई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था हवाई दौरा
बता दें कि कोरोना संकट के समय में आई इस विपदा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिमं बंगाल की मुख्यमंत्री ममत बनर्जी के साथ मिलकर प्रभावित इलाकों का हवाई दौरा किया था। इस दौरान पीएम ने ओड़िशा का भी दौरा किया था। यही नहीं पीएम ने दोनों देशों के मुख्यमंत्री को इस आपदा से बाहर निकलने के लिए आर्थिक सहायता देने का भी एलान किया था। खास बात यह है कि देश में लगे लॉकडाउन के बाद प्रधानमंत्री का दिल्ली से बाहर का यह पहला दौरा था। इस दौरान उन्होंने सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन किया औ हाथ मिलाने के बजाय हाथ जोड़कर सभी मुख्यमंत्री और अधिकारियों से मिले। यही नहीं उन्होंने चेहरे पर गमछा भी लगाया हुआ था।