पारिवारिक समस्या से तंग अाकर बीएसएफ के जवान ने की अात्महत्या
जानकारी के मुताबिक धरम सिंह नायकगुडा में 85 बटालियन के अधिकारी थे। कहा जा रहा है कि परिवार में चल रही परेशानी और हताशा के कारण ही धरम सिंह ने आत्महत्या की।
उड़ीसा (एएनआई)। उड़ीसा के मल्कानगिरी में एक बीएसएफ की जवान सिपाही धरम सिंह ने आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि बुधवार की देर रात धरम सिंह ने मल्कानगिरी के नायकगुडा इलाके में अपनी जान दे दी।
हालांकि जानकारी मिलने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक धरम सिंह नायकगुडा में 85 बटालियन के अधिकारी थे। कहा जा रहा है कि परिवार में चल रही परेशानी और हताशा के कारण ही धरम सिंह ने आत्महत्या की। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है। आगे की जानकारी प्रतीक्षारत है।
यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री नवीन के अतिरिक्त सचिव बने निरंजन साहू