सुदर्शन पटनायक ने रेत से कलाकृति बनाकर लोगों को डेंगू के प्रति किया जागरूक
भारतीय रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने ओडिशा में पुरी के समुद्र तट पर डेंगू के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए रेत से कलाकृति बनाई। सुदर्शन ने पांच फुट ऊंची एक रेत की मूर्ति बनाई है। जिसमें एक आदमी को सोते हुए दर्शाया गया है और एक डेंगू मच्छर
भुवनेश्वर। भारतीय रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने ओडिशा में पुरी के समुद्र तट पर डेंगू के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए रेत से कलाकृति बनाई। सुदर्शन ने पांच फुट ऊंची एक रेत की मूर्ति बनाई है। जिसमें एक आदमी को सोते हुए दर्शाया गया है और एक डेंगू मच्छर उसे काट रहा है।
पढ़ेंः डेंंगू ने बढ़ाई बकरी के दूध की मांग
इस कलाकृति के पास उन्होंने लोगों को जागरूक करने के लिए कुछ संदेश भी लिखे हैं। पटनायक इससे पहले भी इसी तरह की कलाकृतियां बनाकर लोगों को जागरूक करते रहे हैं। डेंगू के संबंध में भी वह पहले भी लोगों को जागरूक कर चुके हैं।
पढ़ेंः महज 15 रुपये में डेंगू का इलाज, बाबा रामदेव ने किया दावा
डेंगू से अब तक देश में कई लोगों की मौत हो चुकी है। इन दिनों हर तरफ डेंगू की दहशत व्याप्त है। साधारण बुखार को भी लोग डेंगू समझ ले रहे हैं। दिल्ली-एनसीआर में इसी का फायदा निजी अस्पताल उठा रहे हैं। सरकारी अस्पतालों में रोजाना हजारों मरीज पहुंच रहे हैं।
डेंगू की वजह से बकरी के दूध, पपीते के पत्ते और नारियल के पानी के दाम भी आसमान छूने लगे हैं। इसके बावजूद भी ये लोगों को नहीं मिल रहे हैं।