दो बक्सों में बंद मिले युवक-युवती के निर्वस्त्र शव, ऑनर किलिंग की आशंका
हरियाणा के सोनीपत में युवक और युवती के निर्वस्त्र अवस्था में शव मिले हैं। दोनों के शव अलग-अलग बक्सों में पाए गए हैं। पुलिस के अनुसार प्रथमदृष्टया मामला अॉनर किलिंग लगता है। शवों को कब्जे में लेकर पुलिस छानबीन में जुट गई है। शव दिल्ली के करीब सोनीपत में नेशनल हाइवे-1
नई दिल्ली। हरियाणा के सोनीपत में युवक और युवती के निर्वस्त्र अवस्था में शव मिले हैं। दोनों के शव अलग-अलग बक्सों में पाए गए हैं। पुलिस के अनुसार प्रथमदृष्टया मामला अॉनर किलिंग लगता है। शवों को कब्जे में लेकर पुलिस छानबीन में जुट गई है।
शव दिल्ली के करीब सोनीपत में नेशनल हाइवे-1 पर बने ताऊ देवीलाल पार्क में मिले हैं। बताया जा रहा है कि युवती के हाथों में ऐसी चूड़िया थीं जो सामान्य तौर पर नवविवाहिताएं पहनती हैं। युवक के पैर भी काटे हुए हैं।
मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी प्रवीण कुमार का कहना है कि शवों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस को शक है कि हत्या किसी और स्थान पर की गई और शवों को लाकर यहां फेंका गया। पुलिस जांच में दिल्ली और यूपी पुलिस से भी मदद ले रही हैं।
मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों की हत्या गला दबाकर की गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टामार्टम के बाद पता चल सकेगा कि दोनों की हत्या कैसे की गई है। बता दें कि शवों के पास से ऐसा कुछ नहीं मिला है जिससे पुलिस को केस के छानबीन में मदद मिल सके।
शुरुआती कार्रवाई में पुलिस आसपास के थानों के लापता लोगों की लिस्ट खंगाल रही है।