NSG में एंट्री को लेकर डोभाल शुक्रवार को करेंगे चीन के NSA से बैठक
भारत की एनएसजी में एंट्री को लेकर इस माह एक वियना में एक अहम बैठक होनी है। इससे पहले भारत चीन से बात करके सभी अड़चनों को दूर करने की कोशिशों में लगा है।
नई दिल्ली। भारत एक बार फिर से न्यूक्लियर सप्लाई ग्रुप में शामिल होने के लिए अपना दावा पेश करेगा। इसके लिए वियना में 11 नवंबर को एक अहम बैठक भी हो सकती है। इससे पहले जून में भारत ने इस समूह में शामिल होने की कोशिश की थी। लेकिन भारत की कोशिश पर चीन ने यह कहते हुए अड़ंगा लगा दिया था कि एनएसजी एक देश को अपना सदस्य बनाने के लिए नियमों में बदलाव नहीं कर सकता है। उसका यह भी कहना था कि भारत ने एनपीटी पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं, लिहाजा वह इसका सदस्य नहीं बन सकता है। हालांकि भारत का न्यूक्लियर सेक्टर में रिकार्ड पूरी तरह से बेदाग रहा है।
इस अड़चन को दूर करने के लिए ही भारत और चीन के बीच इस सोमवार को एक अहम बैठक हुई थी। इसके दूसरे चरण में अब हैदराबाद में भारत और चीन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों के बीच एक बैठक होगी। इसमें भारत की ओर से अजीत डोभाल और चीन की तरफ से यांग जीची शामिल होंगे। गौरतलब है कि भारत की एनएसजी सदस्यता को लेकर जापान, अमेरिका और रूस ने खुलकर साथ दिया था।
लेकिन सियोल में 23-24 जून को हुई बैठक में यह तय किया गया था कि इस संबंध में नवंबर में एक अहम बैठक बुलाई जाएगी, जिसमें भारत की सदस्यता पर दोबारा विचार किया जाएगा। एनएसजी सदस्यता को लेकर भारत काफी संजीदा है। इसके लिए भारत कूटनीतिक प्रयास भी कर रहा है। इस बाबत चीन को मनाने के लिए भी भारत की ओर से पूरी कोशिशें की जा रही हैं। वहीं दूसरी ओर चीन भी इसको लेकर नए विकल्प तलाशने में लगा हुआ है।
एनएसजी में शामिल हैं ये देश
अर्जेंटिना, आस्ट्रेलिया, आस्ट्रिया, बेलारूस, बेल्जियम, ब्राजील, बुलगारिया, कनाडा, चीन, क्रोएशिया, साइप्रस, चेक रिपब्लिक, डेनमार्क, इस्तोनिया, फिनलैंड, फ्रांस, जर्मनी, ग्रीस, हंगरी, आइसलैंड, आयरलैंड, इटली, जापान, कजाकिस्तान, रिपब्लिक ऑफ कोरिया, लातविया, लिथुवानिया, लक्जमबर्ग, माल्टा, मेक्सिको, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, नोर्वे, पोलेंड, पुर्तगाल, रोमानिया, रूस, सर्बिया, स्लोवाकिया, स्लोवेनिया, दक्षिण अफ्रीका, स्पेन, स्वीडन, स्विटजरलैंड, तुर्की, यूर्केन, ब्रिटेन, अमेरिका।
कभी भारत की वजह से ही बना था NSG, अब नहीं दे रहे सदस्यता!
तस्वीरें: पाक ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, सांबा में एक लड़की की मौत
बीएसएफ का मुंहतोड़ जवाब, पाक की 14 चौकियां तबाह, देखें तस्वीरें