विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब समंदर से ही दुश्मन का होगा खात्मा, परमाणु बैलिस्टिक मिसाइल का INS अरिघाट से सफल परीक्षण; जानिए क्यों है खास

By Agency Edited By: Mahen Khanna
Published: Thu, 28 Nov 2024 02:28 PM (IST)Updated: Thu, 28 Nov 2024 03:21 PM (IST)

भारत ने परमाणु-सक्षम 3500 किलोमीटर रेंज वाली बैलिस्टिक मिसाइल को INS अरिघाट पनडुब्बी से लॉन्च किया। भारतीय नौसेना ने हाल ...और पढ़ें

परमाणु हमला करने में सक्षम बैलिस्टिक मिसाइल का हुआ परीक्षण।
परमाणु हमला करने में सक्षम बैलिस्टिक मिसाइल का हुआ परीक्षण।

HighLights

  1. यह परीक्षण देश की दूसरी-हमलावर क्षमता को प्रमाणित करने के लिए महत्वपूर्ण।
  2. मिसाइल की 4000 किलोमीटर की रेंज है।

एजेंसी, नई दिल्ली। भारत की सैन्य ताकत में बड़ा इजाफा हुआ है। भारतीय सेना ने परमाणु हमला करने में सक्षम बैलिस्टिक मिसाइल का आज सफल परीक्षण किया है। भारत ने परमाणु-सक्षम 3,500 किलोमीटर रेंज वाली बैलिस्टिक मिसाइल को INS अरिघाट पनडुब्बी से लॉन्च किया। 

K-4 परमाणु-सक्षम बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण

भारतीय नौसेना ने हाल ही में शामिल की गई परमाणु पनडुब्बी INS अरिघाट से 3,500 किलोमीटर की क्षमता वाली K-4 बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया। रक्षा सूत्रों के अनुसार, परीक्षण के परिणामों का विश्लेषण किया जा रहा है, जिसके बाद संबंधित अधिकारी शीर्ष सैन्य और राजनीतिक नेतृत्व को जानकारी देंगे।

क्यों महत्वपूर्ण है ये परीक्षण?

  • यह परीक्षण देश की दूसरी-हमलावर क्षमता को प्रमाणित करने के लिए महत्वपूर्ण है।
  • दरअसल, इससे भारत को सेकेंड स्ट्राइक की क्षमता मिल जाती है। इसका मतलब है कि अगर जमीन पर स्थिति ठीक नहीं है, तो समंदर से ही सबमरीन की मदद से हमला किया जा सकता है।
  • बता दें कि भारत का नियम है कि वो कभी भी पहले परमाणु हमला नहीं करेगा, लेकिन अगर उस पर हमला होता है तो वो छोड़ेगा भी नहीं। इस मिसाइल की 4000 किलोमीटर की रेंज है जो नौसेना के लिए बहुत जरूर साबित होती है।

DRDO ने समंदर के नीचे किया टेस्ट

भारतीय नौसेना ने अगस्त में विशाखापत्तनम स्थित शिप बिल्डिंग सेंटर में पनडुब्बी को शामिल किया था। सूत्रों ने कहा कि मिसाइल के पूर्ण-सीमा परीक्षण से पहले, DRDO ने पानी के नीचे के प्लेटफार्मों से दागी जाने वाली मिसाइल के प्रक्षेपण के व्यापक परीक्षण किए थे।

नौसेना के पास दो परमाणु पनडुब्बियां

भारतीय नौसेना अब मिसाइल प्रणाली के और परीक्षण करने की योजना बना रही है। नौसेना के पास बैलिस्टिक मिसाइल दागने की क्षमता वाली दो परमाणु पनडुब्बियां हैं, जिनमें INS अरिहंत और अरिघाट शामिल हैं।