विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एनटीए को चाहिए जेईई-नीट प्रश्न पत्र विशेषज्ञ: आवेदन करें और परीक्षा प्रणाली में योगदान दें

Published: Wed, 16 Sep 2026 10:00 PM (IST)

एनटीए ने जेईई-नीट जैसी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के प्रश्न पत्र तैयार करने के लिए देशभर से विशेषज्ञों के आवेदन मांगे हैं।

NTA ने मांगे आवेदन।

NTA ने मांगे आवेदन।

HighLights

  1. एनटीए ने जेईई-नीट परीक्षाओं हेतु प्रश्न पत्र विशेषज्ञ आमंत्रित किए।

  2. पेपर लीक घटना के बाद परीक्षा प्रक्रिया में सुधार का प्रयास।

  3. प्रश्न निर्माण, समीक्षा, मॉडरेशन और अनुवाद के लिए विशेषज्ञ।

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। पेपर लीक की घटना के बाद परीक्षा की पूरी प्रक्रिया में सुधार को लेकर जुटी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए ) ने राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं की गुणवत्ता व विश्वसनीयता को सशक्त बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया है।

जिसमें उनसे जेईई-नीट जैसी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के प्रश्न पत्र तैयार करने के लिए देश भर से ऐसे विशेषज्ञों के आवेदन मांगे है, जो इन कामों में रुचि रखते है। इनमें विषयों के विशेषज्ञों के साथ ही परीक्षा के स्तर के आधार पर प्रश्न पत्र तैयार करने वाले व प्रश्न पत्रों की अलग-अलग भाषाओं में सटीक व स्पष्ट अनुवाद करने वाले शामिल है।

एनटीए ने यह कदम तब उठाया है, जब वह नीट-यूजी पेपर लीक के बाद अपने यहां सालों से जमे करीब छह सौ विशेषत्रों की छुट्टी कर चुका है। ऐसे में उसे अब विशेषज्ञों की एक नई टीम तैयार करना है। ऐसे में एनटीए ने इसे लेकर खुली भर्ती निकाली है। जिसके लिए नौ अक्टूबर तक आवेदन मांगे गए है। फिलहाल इसके लिए एनटीए ने जो योग्यता निर्धारित की है, उनमें कार्यरत या सेवानिवृत्त प्रोफेसर, स्कूल शिक्षक और विषय विशेषज्ञ शामिल हो सकते है।

एनटीए ने विशेषज्ञों से कहा है कि यदि आप भारत की प्रमुख राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में शिक्षण की उत्कृष्टता, शैक्षणिक ईमानदारी और कड़े मूल्यांकन मानकों को बनाए रखने के प्रति उत्साहित हैं, तो इस परीक्षा प्रणाली में सीधे योगदान देने का आपके लिए एक शानदार मौका है।

इन क्षेत्रों के लिए चाहिए विशेषज्ञ

  • प्रश्न तैयार करना और डिजाइन करना- उच्च-स्तरीय सोच, एप्लीकेशन-आधारित और पाठ्यक्रम के अनुरूप प्रश्न बनाना।
  • समीक्षा और जांच- कान्सेप्ट की सटीकता, स्पष्टता और कठिनाई के स्तर के हिसाब से टेस्ट के प्रश्नों की बारीकी से जांच करना।
  • माडरेशन- मानकीकरण, निष्पक्षता और परीक्षा के ब्लूप्रिंट का पालन सुनिश्चित करना।
  • अनुवाद और रुपांतरण- कई क्षेत्रीय भाषाओं में सटीक, सांस्कृतिक और भाषाई रूप से सही अनुवाद उपलब्ध कराना।