विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

NEET-JEE और CUET का हर अपडेट आपके फोन पर, NTA ने शुरू की 24X7 हेल्पलाइन

Published: Mon, 26 Oct 2026 09:00 PM (IST)

एनटीए ने NEET, JEE, CUET छात्रों के लिए 24x7 हेल्पलाइन शुरू की है ताकि उन्हें परीक्षाओं से संबंधित सटीक जानकारी मिल सके।

एनटीए ने नीट जेईई और सीयूईटी छात्रों के लिए चौबीसों घंटे हेल्पलाइन शुरू की (AI फोटो)

एनटीए ने नीट जेईई और सीयूईटी छात्रों के लिए चौबीसों घंटे हेल्पलाइन शुरू की (AI फोटो)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। नीट, जेईई और सीयूईटी जैसी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को अब परीक्षाओं से जुड़ी किसी जानकारी के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है बल्कि अब वह नेशनल टेस्टिंग एजेंसी( एनटीए) को सीधे फोन करके परीक्षाओं से जुड़ी सारी जानकारी हासिल कर सकते है।

एनटीए ने छात्रों की सुविधा के लिए एक डेडिकेटेड हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। जहां छात्र चौबीसों घंटे परीक्षाओं से जुड़ी जानकारी ले सकेंगे।

नीट यूजी पेपर लीक की घटना के बाद छात्रों व अभिभावकों के बीच कमजोर हुए अपने भरोसे को बहाल करने में जुटी एनटीए ने छात्रों को परीक्षाओं से जुड़ी भ्रामक जानकारियों से बचाने के लिए यह पहल की है। इसके लिए दो डेडिकेटेड नंबर भी जारी दिए है। इनमें एक टोल-फ्री नंबर 1800-180-4747 है, जबकि एक हेल्प डेस्क नंबर 011- 69227700 है।

इस दौरान टोल फ्री नंबर पर चौबीसों घंटे फोन कर सकेंगे,जबकि हेल्प डेस्क नंबर सुबह आठ बजे से रात दस बजे तक संचालित रहेगा। एनटीए ने छात्रों से इन नंबरों को अपने फोन में सुरक्षित रखने की सलाह दी है। परीक्षा से जुड़ी भ्रामक जानकारियों से बचने के लिए एनटीए के अधिकारिक इंटरनेट प्लेटफॉर्मों का इस्तेमाल करने को कहा है।

आवेदन की अंतिम तिथि का न करें इंतजार

यूजीसी नेट के दिसंबर सत्र के लिए आवेदन की अंतिम तिथि के नजदीक आने के साथ ही एनटीए ने आवेदकों को सतर्क किया और कहा कि वह अंतिम तिथि का इंतजार न करें बल्कि समय रहते ही आवेदन करें।

एनटीए ने यह पहल तब की है, जब 28 अक्टूबर की अंतिम तारीख के निकट के आने के बाद भी अब तक 5.50 लाख आवेदकों ने ही रजिस्ट्रेशन कराए है, इनमें भी 3.73 लाख आवेदकों ने फीस व आवेदन भरने की प्रक्रिया पूरी है।

वहीं करीब 1.36 लाख आवेदकों ने न तो फीस चुकायी और न ही फोटो और हस्ताक्षर अपलोड़ किए है। जबकि 31 हजार से अधिक आवेदक ऐसे है, जिन्होंने फोटो और हस्ताक्षर अपलोड़ कर दिया है लेकिन फीस नहीं चुकाए है।