विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पेपर लीक के बाद खोए हुए भरोसे को बहाल करने में जुटी NTA, चार दिन के चिंतन शिविर में बनाया फुल प्रूफ प्लान

Published: Wed, 07 Oct 2026 10:58 PM (IST)

नीट-यूजी पेपर लीक विवाद के बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) अपनी विश्वसनीयता बहाल करने के लिए चिंतन शिविर के माध्यम से बड़े सुधारों का संकल्प ले रही है।

एनटीए ने पेपर लीक विवाद के बाद भरोसा बहाल करने की पहल की

एनटीए ने पेपर लीक विवाद के बाद भरोसा बहाल करने की पहल की

HighLights

  1. एनटीए ने पेपर लीक विवाद के बाद भरोसा बहाल करने की पहल की

  2. चिंतन शिविर में परीक्षा प्रणाली में बड़े सुधारों पर विस्तार से चर्चा हुई

  3. छात्रों के प्रति संवेदनशील और विश्वसनीय परीक्षा प्रणाली बनाने पर जोर दिया

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। नीट-यूजी पेपर लीक के बाद विवादों में घिरी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) अब खोए हुए अपने भरोसे को बहाल करने की कवायद में जुटी गई है। जिसमें चिंतन शिविर के जरिए अपनी कार्यप्रणाली में बड़े सुधार करने व विश्वसनीयता को बहाल करने जैसी पहल का संकल्प लिया है।

इसके साथ ही एक नए एनटीए के निर्माण पर बल दिया है, जिसकी परीक्षा प्रणाली ज्यादा मजबूत और विश्वसनीय होने के साथ आवेदकों के प्रति संवेदनशील और देश भर के छात्रों और उनके परिवारों के लिए भरोसेमंद हो।

एनटीए ने यह पहल ऐसे समय की है, जब परीक्षाओं में सुधार को लेकर केंद्र सरकार ने आधार के पूर्व अध्यक्ष व प्रतिष्ठित तकनीकी विशेषज्ञ नंदन नीलकेणी की अगुवाई में छह सदस्यीय एक हाईपावर गठित कर रखी है। जो इस दिशा में काम कर रही है। माना जा रहा है कि जल्द ही वह इसे लेकर अपनी शुरुआती रिपोर्ट भी दे सकती है।

इससे पहले एनटीए ने खुद को सशक्त बनाने के लिए अपने अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ चार दिन का एक चिंतन शिविर भी आयोजित किया था। जिसमें ईमानदारी, सबको साथ लेकर चलना और नवाचार के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा हुई ।

इसमें मौजूदा समय में एनटीए कैसे परीक्षाएं कराता है। सिस्टम को कहां और मजबूत किया जा सकता है। आवेदकों के परीक्षा से जुड़े अनुभव को कैसे बेहतर बनाया जा सकता है। टेक्नोलाजी और बेहतर प्रक्रिया को अपनाकर कैसे परीक्षाओं को ज्यादा भरोसेमंद बनाया जा सकता है जैसे विषय भी शामिल थे।

एनटीए ने यह चिंतन शिविर अपने मिंटो रोड स्थित नए कार्यालय में ही रखा था। जिसमे उसके सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान सभी विषयों पर चर्चा की व सभी की राय भी जानी। एनटीए के मुताबिक शिविर में हम कहां जाना चाहते है, इस पर ही मुख्य फोकस रहा।