ओडिसा: मुख्यमंत्री पर अंडा फेंकने के जुर्म में NSUI के चार कार्यकर्ता गिरफ्तार
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को एक समारोह के दौरान एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए और अंडा फेंका जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
बारीपदा (ओडिसा) (प्रेट्र)। ओडिसा के मयूरभांज जिले में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक पर अंडा फेंकने के जुर्म में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया।
बुधवार को सुलियापादा सरकारी हाई स्कूल में आयोजित एक समारोह के दौरान मुख्यमंत्री पटनायक पर कांग्रेस के स्टूडेंट विंग, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के कार्यकर्ताओं ने पटनायक को काले झंडे दिखाए और अंडे फेंके जिसके बाद गुरुवार को इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
इस बीच, कांग्रेस नेता राकेश सिंह ने गिरफ्तारी की निंदा करते हुए कहा कि बीजद द्वारा NSUI सदस्यों को पीटा गया है और जख्मी कर दिया गया। उन्होंने इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।