Move to Jagran APP

जानिए, अब हिंदी में भी पढ़ने को मिलेंगे विकीपीडिया पर मौजूद विज्ञान के लेख

विकीपीडिया के लेखों की विश्वसनीयता पर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सचिव डॉ आशुतोष शर्मा ने कहा कि इसे परखेंगे तब तय किया जाएगा किस लेख का अनुवाद किया जाना है।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Sat, 14 Sep 2019 09:38 PM (IST)Updated: Sat, 14 Sep 2019 09:38 PM (IST)
जानिए, अब हिंदी में भी पढ़ने को मिलेंगे विकीपीडिया पर मौजूद विज्ञान के लेख
जानिए, अब हिंदी में भी पढ़ने को मिलेंगे विकीपीडिया पर मौजूद विज्ञान के लेख

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। आम लोगों में विज्ञान के प्रति लगाव बढ़ाने के लिए सरकार ने विकीपीडिया पर मौजूद विज्ञान से जुड़े लेखों का अब हिन्दी में अनुवाद कराने का फैसला लिया है। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने इसे लेकर एक अहम प्रोजेक्ट शुरू किया है। जिस पर तीन साल में करीब दस करोड़ रुपए खर्च होंगे।

loksabha election banner

विकीपीडिया पर विज्ञान के 50 लाख लेखों का हिंदी में अनुवाद

इसके तहत विकीपीडिया पर मौजूद विज्ञान के करीब 50 लाख लेखों का हिंदी में भारतीय विषयवस्तु के साथ अनुवाद किया जाएगा। मौजूदा समय में विकीपीडिया पर विज्ञान से जुड़े लेखों की हिंदी में उपलब्धता काफी कम है।

वेबसाइट पर अंग्रेजी के बाद हिंदी सबसे ज्यादा लोकप्रिय

वेबसाइट पर अंग्रेजी के बाद हिंदी का सबसे ज्यादा लोकप्रिय है। बावजूद इसके विज्ञान से जुड़ी सामग्री की हिंदी में आनलाइन उपलब्धता काफी कम है। मौजूदा समय में विकीपीडिया पर विज्ञान से जुड़े लेखों में से सिर्फ डेढ़ लाख लेख ही हिंदी में उपलब्ध है।

अनुवाद में तकनीक की मदद

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सचिव डॉ आशुतोष शर्मा के मुताबिक इसके अनुवाद में तकनीक की मदद ली जाएगी। साथ ही संबंधित लेखों में भारतीय विषयवस्तु को भी इनमें शामिल करने पर जोर दिया जाएगा।

लेखों का चयन गुणवत्ता के आधार पर होगा

हालांकि विकीपीडिया के लेखों की विश्वसनीयता पर उन्होंने कहा कि इसे वह परखेंगे। इसके आधार पर तय किया जाएगा, कि किस लेख का अनुवाद किया जाना है। अनुवाद किए वाले लेखों का चयन गुणवत्ता के आधार पर ही होगा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.